हरियाणा पंचायत चुनाव में जीते पंचायत समिति सदस्‍यों पर अलवर में बाड़ाबंदी में जानलेवा हमला

घटना के बाद पंचायत समिति सदस्‍यों में दहशत रही। इसका आलम चेयनमैन व वाइस चेयरमैन के लिए वोटिंग में भी दिखा। एक पुरुष पंचायत समिति सदस्‍य महिला के कपड़े पहनकर वोट देने पहुंचा।

alwar news

हरियाणा पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद राजस्‍थान के अलवर जिले में बाड़ाबंदी में ठहर पंचायत समिति सदस्‍यों पर हमला हो गया। इन पंचायत समिति सदस्‍यों को पंचायत समिति चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनना थ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा की बावल पंचायत समिति के चुनाव के बाद करीब एक दर्जन पार्षदों को अलवर जिले के नीमराना में हीरो चौक पर एक होटल में ठहाया गया था।

आरोपी है कि बाड़ेबंदी की भनक लगने पर विपक्षी पंचायत समिति सदस्‍यों ने उन पर हमला करवा दिया। सुबह सात बजे हरियाणा से लाठी डंडों और हथियार लेकर होटल पहुंचे अज्ञात लोगों ने यहां ठहरे पंचायत समिति सदस्‍यों पर हमला किया और उन्‍हें अपने साथ ले जाने पर अड़ गए।

आरोपियों ने होटल के बाहर खड़ी पंचायत समिति सदस्‍यों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। सूचना पाकर नीमराना पुलिस होटल पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गए। घटना के बाद पंचायत समिति सदस्‍यों में दहशत रही। इसका आलम चेयनमैन व वाइस चेयरमैन के लिए वोटिंग में भी दिखा। एक पुरुष पंचायत समिति सदस्‍य महिला के कपड़े पहनकर वोट देने पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+