Rajasthan News: 30 हजार की घूस लेते पकड़ा गया ASI धारासिंह, जानें भैंस का क्‍या रोल इस केस में?

Dhara singh Meena ACB Alwar: राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एससआई धारा सिंह गुर्जर व दलाल लल्‍लू खान मेव को पकड़ा है।

एएसआई धारा सिंह गुर्जर खैरथल (अलवर) जिले के किशनगढ़ बास पुलिस थाने में तैनात है। इन पर 30 हजार रुपए की रिश्‍वत लेने का आरोप है। 5 हजार रुपए दलाल और 25 हजार एएसआई धारा सिंह मीणा की जेब से जब्त किए हैं।

ASI Dhara Singh caught by ACB

एसीबी के अतिरिक्‍त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी (कार्यवाहक) ने बताया कि एसीबी की अलवर प्रथम इकाई को शिकायत मिली थी कि अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज भैंस चोरी के केस में अरेस्‍ट करने की धमकी देकर आरोपी धारा सिंह गुर्जर सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना किशनगढ़बास व उसका दलाल लल्‍लू खान मेव 30 हजार रुपए मांगकर उसे परेशान कर रहे हैं।

एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी अलवर प्रथम इकाई के एएसपी पीयूष दीक्षित की टीम ने शिकायत का सत्‍यापन कर ट्रैप की कार्रवाई की।

कौन हैं आरोपी?

आरोपी एएसआई धारा सिंह गुर्जर पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी बरई पुलिस थाना खोह, जिला डीग व हाल सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना किशनगढ़बास हैं। वहीं, आरोपी दलाल लल्‍लू खान मेव पुत्र चांद खान निवासी खोहाबास जिला खैरथल हैं।

यह भी पढ़ें- Camel Rajasthan: मां की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठा रहा ऊंटनी का बच्चा, फूट-फूटकर रोया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+