Camel Rajasthan: मां की मौत के बाद 5 दिन तक शव के पास बैठा रहा ऊंटनी का बच्चा, फूट-फूटकर रोया

Camel News Rajasthan: राजस्‍थान के जैसलमेर जिले से दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ऊंटनी की मौत के बाद उसका टोरडा (बच्‍चा) पांच दिन तक शव के पास बैठा रहा।

Female Camel mother child rajasthan

ऊंटनी की मौत से बेखबर उसका नवजात तड़ूपता रहा। बिलखता रहा, मगर किसी ने उसकी सुध नहीं ली। भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर जैसलमेर जिले में लाठी क्षेत्र के भादरिया गांव का है।

जानकारी के अनुसार गांव में भादरिया में कई किलोमीटर तक ओरण भूमि है, जो सुनसान है। आबादी क्षेत्र से कोसों दूर है। कभी-कभार चारवाहे इस साइड में नजर आते हैं।

दो दिन पहले ही चारवाहे ओरण भूमि में पशु चरा रहे थे। तभी उनकी नजर एक टोरडे (ऊंटनी के बच्‍चे) पर पड़ी। वह तड़प रहा था। पास जाने पर पता लगा कि वहीं पर ऊंटनी का शव पड़ा था, जो करीब पांच दिन पुराना था।

मौके पर ऊंटनी के आस-पास खून बिखरा था। वहीं, टोरड़ा भी नजवात ही था। लोगों का मानना था कि प्रसव के दौरान ऊंटनी की मौत हो गई और टोरडा उसे छोड़कर कहीं नहीं गया।

यह भी पढ़ें- Abdul Jabbar: 63 साल के यूट्यूबर ने आठवीं शादी, बोला- 11 बच्‍चों के बाद अब मिला सच्‍चा प्‍यार

चारवाहों ने इसकी सूचना जैसलमेर में कार्यरत जगदंबा सेवा समिति ट्रस्‍ट को दी। इसके बाद समिति ने भादरिया गौशाला के कर्मचारियों को मौके पर भेजा। ऊंटनी के बच्‍चे को मौके से भादरिया गौशाला में लाकर उसका इलाज शुरू किया।

समिति के सचिव जुगल किशोर आसेरा ने बताया कि घटना भादरिया गांव से तीन किलोमीटर दूर की है। यहां पर लाखों भूभाग ओरण भूमि का है, जो सुनसान पड़ रहता है। ऊंटनी का बच्‍चे का इलाज किया जा रहा है। हमारी टीम गोवंश व घायल पशुओं को गौशाला में लाकर उनका इलाज करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+