राजस्थान से Pakistan पहुंची Anju का इंटरव्यू, बोलीं-'Seema Haider जैसी नहीं मेरी Love Story'
Anju Interview from Pakistan: भारत में सीमा हैदर जैसी एक और प्रेम कहानी सामने आई है। सीमा हैदर की तरह सोशल मीडिया पर प्यार होने के बाद भारत की अंजू पाकिस्तान पहुंच गई है। सीमा हैदर-सचिन मीणा व अंज-नसरुल्ला!
Anju Nasrullah Love Story: भारत-पाकिस्तान में दो लव स्टोरी सुर्खियों में है। चार बच्चों की मां सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से शादी करने भारत आ गई जबकि भारत से दो बच्चों की मां अंजू पाकिस्तान चली गई। अंजू के बारे में कहा जा रहा है कि वह पाकिस्तान के नसरुल्ला के साथ शादी करने के लिए गई है।

Anju in Pakistan vs Seema Haider in India: मीडिया को दिए इंटरव्यू में अंजू ने अपनी दोस्ती, पति और आगामी योजना पर बात की। साथ यह भी स्पष्ट किया कि उसकी लव स्टोरी सीमा हैदर जैसी नहीं है। मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
भारत से पाकिस्तान पहुंचने वाली अंजू कौन हैं?
- अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी शहर में पति अरविंद के साथ रहती है। मूल रूप से यूपी की है।
- अंजू भिवाड़ी जिले में हीरो होंडा कंपनी में काम करती थी। इससे पहले गुरुग्राम में भी जॉब किया।
- 36 वर्षीय अंजू ईसाई समुदाय से ताल्लुक रखती है। साल 2007 में अंजू व अरविंद की शादी हुई। इनके दो बच्चे हैं।
- शादी के बाद से ही अंजू व अरिवंद भिवाड़ी में रह रहे हैं। अंजू के पाकिस्तान जाने की खबर रविवार को सामने आई है।
- अंजू ने पति से कहा था कि घूमने के लिए जयपुर जा रही है। जयपुर की बजाय पाकिस्तान पहुंच गई।

अंजू ने पाकिस्तान से दिया इंटरव्यू
- अंजू ने राजस्थान तक वेबसाइट से बातचीत में बताया कि वह अभी पाकिस्तान के पेशावर से आगे दीप अपर इलाके में पूरी तरह से सुरक्षित है।
- पति को बिना बताए अंजू भिवाड़ी से दिल्ली-अमृतसर और फिर बाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान पहुंची हैं।
- अंजू कहती हैं कि वह पूरी कानूनी प्रक्रिया की पालना करते हुए पाकिस्तान में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई है। यहां से दो-चार दिन बाद भारत आएगी।
- अंजू ने बताया कि साल 2020 में फेसबुक चलाते हुए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के नसरुल्ला से हुई थी। अपनी बहन व मां को भी उसने नसरुल्ला के बारे में बता रखा है।
- अंजू भिवाड़ी में रह रहे अपने दोनों बच्चों से रोजाना बात करती है। वह पति से अलग होना चाहती है। अंजू व अरविंद के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा।
ऑफिस से दस दिन की लीव लेकर गई अंजू
- पाकिस्तान में नसरुल्ला के पास आने के लिए अंजू ने अपने ऑफिस से दस दिन की लीव ले रखी है। साथ ही उसने कंपनी में यह भी कह दिया कि अगर उसे वापसी में ज्यादा दिन लग जाए तो उसकी जगह किसी और को रख लिया जाए।
- अपनी भविष्य की प्लानिंग पर चर्चा करते हुए अंजू ने कहा कि वह भारत आकर पति से अलग अपने बच्चों के साथ रहना चाहती है। उसने स्पष्ट किया कि अभी पाकिस्तान में नसरुल्ला से शादी करने की उसकी कोई योजना नहीं।












Click it and Unblock the Notifications