Anju Pakistan: पति को पत्नी ने लाहौर से किया VIDEO Call, अंजू की वापसी पर बच्चे करेंगे फैसला
Anju in Pakistan vs Seema Haider in India: अंजू पाकिस्तान चली गई। भिवाड़ी राजस्थान में पति अरविंद बोला कि अब वापस आएगी तो दो बच्चे फैसला करेंगे कि उसे साथ रखना है या नहीं।
प्यार के खातिर पाकिस्तान से भारत के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर की सकुलश वापसी होगी या नहीं? इस सवाल का जवाब मिल पाता इससे पहले ही भारत की अंजू रफाइल पाकिस्तान के लाहौर पहुंच गई।
अंजू के बारे में कहा जा रहा है कि उसे फेसबुक पर पाकिस्तान के नसरुल्ला के प्यार हो गया। वह उससे शादी करने गई है। इधर, अंजू के पति अरविंंद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अंजू ने उसे पाकिस्तान से वीडियो कॉल करके अपने बारे में जानकारी दी।

अब अंजू अगर पाकिस्तान से लौट आती है तो पति अरिवंद को उसे अपने साथ रखना चाहिए या नहीं इसका फैसला दोनों के दो बच्चे करेंगे। अंजू पाकिस्तान से कब वापस आएगी? इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अंजू के पति अरविंद ने बताया कि उनकी अंजू से शादी 2007 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। फिलहाल अंजू व अरविंद राजस्थान के अलवर जिले में भिवाड़ी में रहते हैं। अंजू मानेसर की ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करती है जबकि अरविंद भिवाड़ी की एक कंपनी में काम करता है।
अरविंद उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। अंजू मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है। दोनों परिवार समेत भिवाड़ी में रहते थे। अरिवंद के अनुसार पत्नी जयपुर जाने की कहकर घर से निकली थी। रविवार को अंजू ने वीडियो कॉल करके बताया कि अपनी सहेली के पास पाकिस्तान के लाहौर आ गई है।
पाकिस्तान में अंजू की सहेली कौन है? पाकिस्तान के नसरुल्ला से अंजू का क्या संबंध है? क्या अंजू और नसरुल्ला लव मैरिज करने वाले हैं? अंजू पाकिस्तान से भारत कब आएगी? अंजू ने पासपोर्ट कब बनवाया? पाकिस्तान जाने के लिए टूरिस्ट वीजा कब और किसके जरिए बनवाया? इनमें से किसी सवाल का जवाब पति अरविंद के पास नहीं है।
अरविंद इतना जरूर कहते हैं कि पत्नी अंजू ने उसे कॉल पर बताया कि वह जल्द ही लौट आएगी। अरविंद यह भी मानते हैं कि अंजू के साथ बच्चों को लेकर उनका झगड़ा होता रहता था। इसलिए उसके भाई-भाभी को अपने साथ ही रख रहे थे। अब अगर अंजू पाकिस्तान से वापस उनके पास आती हैं तो उसके साथ रहना है या नहीं? इसका फैसला बच्चे करेंगे।
खुद अंजू क्या कहती पाकिस्तान जाने पर?
मीडिया से बातचीत में अंजू ने बताया कि इस वक्त वह पाकिस्तान के पेशावर से आगे दीप अपर इलाके में पूरी तरह से सुरक्षित है। उसकी 2020 में फेसबुक पर पाकिस्तान के नसरुल्ला से दोस्ती हुई थी। वह कानूनी प्रक्रिया की पालना करते हुए दिल्ली-अमृतसर और फिर बाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान पहुंची हैं। यहां कुछ दिन रुककर भारत लौटेगी। फिर पति से अलग अपने बच्चों के साथ रहेगी।
क्या अंजू व नसरुल्ला ने कर ली लव मैरिज?
अपुष्ट खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि अंजू और नसरुल्ला ने सगाई व शादी कर ली। हालांकि अंजू ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की। इधर, पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर ने यहां सचिन मीणा से पबजी खेलते हुए प्यार कर बैठी थी। सीमा से मिलती जुलती कहानी अंजू की भी है।












Click it and Unblock the Notifications