राजस्थान : ट्रैक्टर को देख भैंसे को आया गुस्सा, मालिक की हड्डी पसली तोड़कर ले ली जान
अलवर, 22 दिसम्बर। राजस्थान के अलवर जिले के पिनान कस्बे में अजीब हादसा हुआ है। यहां पर एक बेकाबू भैंसे ने मालिक की जान ले ली। मालिक को मौत के घाट उतारने के तुरंत बाद परिजनों ने उसे भैंसे को बेच दिया।

भैंसे को रास्ते में टहला रहा था
हुआ यूं कि मंगलवार सुबह नौ बजे मोहनलाल सेन अपने भैंसे को रास्ते में टहला रहा था। इसी दौरान वहां एक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर को देखकर भैंसा बेकाबू हो गया और मालिक मोहन लाल पर ही हमला कर दिया।

भैंसे ने मालिक मोहनलाल के टक्कर मारी
भैंसे ने मालिक मोहनलाल के टक्कर मारी, जिससे वह दीवार के जा टकराया। इसके बाद भैंसा मोहनलाल को पैरों से रौंदने लगा। आस-पास के लोगों ने खूब प्रयास किया।

काफी देर तक भैंसे ने मालिक को नहीं छोड़ा
इसके बावजूद काफी देर तक भैंसे ने मालिक को नहीं छोड़ा। उसकी हड्डी पसली सब तोड़ डाली। निजी अस्पताल में मोहनलाल की मौत हो गई। वहां मोहनलाल सैन की मौत हो गई।

मोहन लाल के तीन बेटे व दो बेटी हैं
ग्रामीणों ने बताया कि मोहन लाल के तीन बेटे व दो बेटी हैं। पांच साल पहले बड़े बेटे का निधन हुआ। भैंसे की कमाई से घर का गुजारा चल रहा था। अब भैंसे ने ही मालिक को खत्म कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications