अलवर मॉब लिंचिंग : 2 साल पहले मारे गए पहलू खान के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

अलवर। देशभर को झकझोर देने वाला राजस्थान का अलवर मॉब लिंचिंग प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उसके दो बेटों का भी नाम है। इन पर गोतस्करी के आरोप हैं। साथ ही उस पिकअप ट्रक के मालिक का भी नाम चार्जशीट में दर्ज है, जिसे गोतस्करी में इस्तेमाल किया गया था।

police Filed charge sheet against pehlu khan in Alwar Mob lynching case

बता दें कि डेयरी कारोबार चलाने वाले पहलू खान को 1 अप्रैल, 2017 को राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ के पास कथित गोरक्षकों की भीड़ ने गो-तस्‍करी के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला था। अलवर मॉब लिन्चिंग प्रकरण ने राजस्थान समेत पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

30 दिसंबर को तैयार की गई चार्जशीट

-दो साल पहले हुई इस घटना के वक्त राज्य में भाजपा की सरकार थी और वसुंधरा राजे सिंधिया मुख्यमंत्री थीं।

-सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार की तरफ से पिछले साल 30 दिसंबर को यह चार्जशीट तैयार की गई थी।
-वहीं, 29 मई, 2019 को बहरोड़ के एडिशनल चीफ जुडिशियल मजिस्‍ट्रेट की अदालत में चार्जशीट पेश की गई।
-इस चार्जशीट में पहलू खान और उनके बेटों पर राजस्थान गोवंशीय पशु (वध और अस्थायी प्रवासन या निर्यात पर प्रतिबंध) अधिनियम, 1995 और नियम, 1995 की धारा 5, 8 और 9 लगाई गई है।

खान व उनके बेटों पर ये आरोप

खान व उनके बेटों पर ये आरोप

चार्जशीट में खान और उनके दो बेटों पर राजस्थान बोवाइन एनिमल एक्ट, 1995 और रूल्स 1995 की धारा 5,8 और 9 के तहत आरोप तय किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके बड़े बेटे इरशाद (25) का कहना है उन्होंने गोरक्षकों के हमले में अपने पिता को खो दिया है और अब उन्हीं पर गोतस्करी का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद थी कि कांग्रेस की नई सरकार आने के बाद केस को वापस ले लिया जाएगा लेकिन उन्होंने हमारे खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल कर दी। हमने सरकार के बदलने के बाद न्याय की उम्मीद की थी लेकिन वैसा कुछ नहीं हुआ।" मामले में पिकअप वाहन के मालिक जगदीश प्रसाद पर भी संबंधित एक्ट की धारा छह के तहत आरोप तय किए गए हैं।

गोरक्षकों व हिन्दू परिषद के खिलाफ लगाए गए आरोप थे गलत-ज्ञानदेव आहुजा

अलवर। राजस्थान के बहुचर्चित प्रकरण अलवर मॉब लिंचिंग में पहलू खान व उसके बेटों के खिलाफ चार्जशीट ​दाखिल किए जाने के बाद अब भाजपा नेता ज्ञानदेव आहुजा का बयान आया है, जिसमें उन्होंने अलवर लिंचिंग में गोरक्षकों व हिन्दू परिषद के खिलाफ गए आरोप को गलत बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+