राजस्थान में बनेगा तीसरा सैनिक स्कूल, सीएम गहलोत ने अलवर में दी भूमि आवंटन को मंजूरी
जयपुर। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ और झुंझुनूं के बाद तीसरा सैनिक स्कूल अलवर जिले में जल्द ही स्थापित होगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस स्कूल की स्थापना के लिए जिले की मालाखेड़ा तहसील के हल्दीना गांव में निशुल्क भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार प्रस्तावित भूमि की कीमत लगभग 8.41 करोड़ रुपए है। राज्य सरकार के इस निर्णय से अलवर तथा आस-पास के जिलों के स्थानीय बच्चों को अच्छी शिक्षा और उसके बाद सेना में भर्ती होकर देश सेवा के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
Potash mining will be done in Rajasthan for first time in india Gehlot government signed MoU












Click it and Unblock the Notifications