10768 एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती: विषयवार आयेगा रिजल्ट, 10 हजार टीचरों की हो सकती है भर्ती

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम इसी साल घोषित होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के रिजल्ट की तारीखें प्रस्तावित कर दी हैं। 20 से 24 दिसंबर के बीच इसका रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट विषयवार जारी होगा और रिजल्ट जारी होते ही नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

UPPSC declared results of LT grade teacher recruitment

ऐसे संभावना भी है कि साल के अंत तक कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के साथ जॉइनिंग लेटर भी दे दी जाए। लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट एक साथ जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि विषयवार रिजल्ट जारी होगा। 20 से 24 दिसंबर के बीच विषयवार रिजल्ट जारी करने का क्रम शुरू किया जाएगा। सबसे पहले सामाजिक विज्ञान फिर संस्कृत इसी तरह अन्य विषयों का 11 का रिजल्ट दिसंबर महीने में ही घोषित कर दिया जाएगा अभ्यर्थी अपना रिजल्ट उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर देख सकेंगे।

15 विषयों के मिलेंगे टीचर
उत्तर प्रदेश एलटी ग्रेड टीचर भर्ती के तहत राजकीय स्कूलों में 15 विषयों के टीचर मिल जाएंगे। सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, कला, कंप्यूटर, विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, कॉमर्स, गृह विज्ञान जैसे विषय को पढाने के लिये मौजूदा समय में बड़ी संख्या में टीचरों के पद खाली है और इस भर्ती के जरिए 10768 पदों पर टीचरों की भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि बीती 29 जुलाई को इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था और उत्तर प्रदेश के 39 जिलों में 1760 परीक्षा केंद्रों पर एलटी ग्रेड टीचर भर्ती की परीक्षा संपन्न हुई थी। परीक्षा में 3 लाख 80 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिन के भाग्य का फैसला अब दिसंबर में आना शुरू होगा।

अभ्यर्थियों ने किया आयोग का घेराव
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट पिछले 5 महीने से अधर में लटका हुआ है। अभ्यर्थी इस भर्ती के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस भर्ती को लेकर कई याचिकाएं दाखिल है, जिसके कारण आयोग इस भर्ती में कोई जल्दी बाजी नहीं दिखा रहा है। हालांकि आयोग के प्रयागराज स्थित दफ्तर पर अभ्यर्थियों के घेराव के बाद आयोग के सचिव जगदीश ने आश्वासन दिया है कि दिसंबर महीने में इस भर्ती का विषयवार रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+