UP News: ससुराल में बेटी की संदिग्ध मौत, मां-बाप ने सास-ससुर को घर में बंद कर जिंदा जलाया, मचा हड़कंप

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक विवाहिता की मौत से नाराज मायके पक्ष के लोगों ने सोमवार देर रात बेटी की सास-ससुर और दामाद समेत अन्‍य को घर में बंद कर लाग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और आसपास के इलाकों को खाली कराया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

up-news-suspicious-death-of-daughter-parents-burnt-mother-in-law-and-father-in-law-alive

हालांकि, तब तक सास शोभा केसरवानी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह पांच लोगों को बचाया।

यह पूरा मामला प्रयागराज जनपद के मुठ्ठीगंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी नामक एक युवती की शादी साल भर पहले मुठ्ठीगंज के सत्तीचौरा निवासी अंशु के साथ हुई थी।

अंशिका के मायके वालों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। यह जानकारी अंशिका ने अपनी मां को फोन कर दी। अंशिका की मां ने बताया कि एक दिन पहले अंशिका ने फोन कर उत्पीड़न के बारे में बताया था।

इधर सोमवार रात अपने कमरे में अंशिका की फंदे से लटकती लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ससुराल वालों ने फोन करके मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी।

जानकारी के बाद मायके पक्ष के लाेगों वहां पहुंचे और हत्‍या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। 12 बजे रात में ससुराल वालों और मायके वालों के बीच विवाद बढ़ गया। उसके बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद करके बाहर से आग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रयागराज जनपद के कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। उसके बाद कड़ी मशक्‍कत कर आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दो लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+