Umesh Pal Hatyakand: 111 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर है शाइस्ता और तीनों शूटर, कोई क्लू तक नहीं जुटा पाई पुलिस

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड को 111 दिन बीत चुके है, लेकिन इस हत्याकांड में शाइस्ता परवीन और 5 लाख के फरार चल रहे तीनों शूटर कहां छिपे हैं, इसका अभी तक पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला सका है। हालांकि, पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ 5 लाख रुपए के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के साथ-साथ अतीक अहमद की पत्नी और 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है। लेकिन, एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस शूटरों और शाइस्ता परवीन के बारे में अभी तक कोई क्लू नहीं जुटा पाई।

shaista parveen news

5 लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश में पुलिस ने आसपास के जिलों से लेकर एमपी, महाराष्ट्र व नासिक तक सर्च ऑपरेशन चलाने का दावा किया था। इसके बावजूद न तो गुड्डू मुस्लिम पुलिस के हाथ लगा और ना ही उसके बारे में पुलिस को कोई सुराग ही मिला।

इस बीच प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने गुड्डू मुस्लिम के चिकन शॉप को सील कर दिया है। उसकी दुकान किसके इशारे पर फिर से खोली गई है और कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।

वहीं, अतीक के शूटरों और पत्नी शाइस्ता की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस-प्रशासन ने मिलकर अतीक के गुर्गों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस सबके बावजूद गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान के साथ-साथ शाइस्ता परवीन का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

जानकारी के मुताबिक, उमेश पाल की 24 फरवरी की शाम को हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने शाइस्ता उसके शौहर, बेटों समेत अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा करवाया था। वारदात के बाद से ही शाइस्ता फरार चल रही है।

पुलिस ने पहले शाइस्ता की गिरफ्तार के लिए 25 और फिर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने मुकदमे की विवेचना के दौरान हत्याकांड की साजिश में शामिल होने व अभियुक्तों की मदद करने के आरोप में जैनब फातिमा, अतीक की बहन आयशा नूरी व दो भांजियों का नाम बढ़ाया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी को फरार घोषित करते हुए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, 111 दिन बीत जाने के बाद शाइस्ता, जैनब सहित अन्य किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+