सेल्फी के चक्कर में गंगा में डूब गई दो बहनें, मोबाइल में मिली मौत से चंद मिनट पहले की तस्वीरें

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मोबाइल से सेल्फी खींचने के चक्कर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां गंगा में नहाते समय सेल्फी लेने के चक्कर में दो चचेरी बहने गंगा में डूब गईं। दोनों की लाश बरामद की जा चुकी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना शहर से दूर मेजा इलाके के दवहटा घाट पर रविवार को हुई है। दोनों आपस में चचेरी बहने थीं और सुबह गंगा स्नान के लिए गई थीं। पुलिस के अनुसार, सेल्फी लेने के बाद मोबाइल को घाट पर रखकर दोबारा वह नदी में गई थीं और फोटो खींचने के लिए बढ़िया ऐंगल की तलाश कर रही थीं। इस दौरान वह गहरे पानी में चली गईं और उनके संभलने से पहले ही नदी की तेज धारा की चपेट में आकर डूब गईं।

गंगा घाट पर नहाने गई थी दोनों ​बहनें

गंगा घाट पर नहाने गई थी दोनों ​बहनें

प्रयागराज जिले के मेजा इलाके में देवहटा गांव पड़ता है। यहां के रहने वाले अधिवक्ता रमेश चंद्र मिश्र की इकलौती बेटी स्वप्निल (21) और उसकी चचेरी बहन यशस्वी (13) दोनों गांव के छोर पर स्थित गंगा घाट पर नहाने गई थी और नहाते समय सेल्फी व वीडियो बना रही थी। जानकारी के अनुसार, स्वप्निल मोबाइल घाट पर रखने के लिए बाहर निकली तभी यशस्वी फोटो खिंचवाने के लिए बढ़िया एंगल के लिए गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

बहन को बचाने के लिए लगाई छलांग

बहन को बचाने के लिए लगाई छलांग

बहन को डूबते देख स्वप्निल ने गंगा में छलांग लगाई और उसे बचाने का प्रयास करने लगी, लेकिन तेज धारा की चपेट में आाने से वह भी डूबने लगी। थोड़ी दूर पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार सुनी तो दौड़े, लेकिन मदद मिलने से पहले दोनों डूब चुकी थीं।

सिर्फ मोबाइल में दिखी जिंदा बहनें

सिर्फ मोबाइल में दिखी जिंदा बहनें

घटना की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल पर सिर्फ मोबाइल मिला, जिसमें चंद मिनट पहले उनके जिंदा रहते बनाया गया वीडियो व खींची गई तस्वीरें थीं। जबकि वह दोनों गहरे में पानी में डूब चुकी थीं। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से जाल डालकर तलाश शुरू की तो लगभग एक घंटे बाद दोनों का शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों ने दोनों का घाट पर ही बगैर पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+