योग गुरु आनंद गिरि ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार, दो महिलाओं से अमर्यादित व्यवहार का आरोप

प्रयागराज। प्रयागराज के ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय योग गुरु आनंद गिरी को ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर दो महिलाओं के साथ अमर्यादित आचरण का आरोप है। हालांकि, जो आरोप आनंद गिरी पर लगे हैं वह घटना अभी की नहीं है, बल्कि एक घटना 2016 की व दूसरी घटना पिछले साल 2018 की है। अचानक से दोनों महिलाओं की अलग-अलग पुलिस शिकायत के बाद आनंद गिरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने भारतीय दूतावास को सूचना दे दी है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, अब 26 जून को आनंद गिरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आरोपों के मुताबिक उन पर मुकदमा चलेगा। हालांकि, तब तक आनंद गिरी को सिडनी पुलिस की हिरासत में रहना होगा।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व प्रसिद्ध संगम तट के बड़े हनुमान जी मंदिर के व्यवस्थापक व अंतरराष्ट्रीय योग गुरु आनंद गिरि कई देशों में योग प्रशिक्षण देने के लिए जाया करते हैं। डेढ़ महीने पहले वह ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे और सिडनी शहर में योग प्रशिक्षण के लिए एक शिविर में मौजूद थे। भारतीय समयानुसार शनिवार देर रात उन्हें सिडनी स्थित ओक्सले पार्क के वेस्टर्न सबअर्ब से गिरफ्तार किया गया। यह वही जगह है जहां आध्यात्मिक शिविर में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था।

क्या है आरोप

क्या है आरोप

ऑस्ट्रेलियन मीडिया की खबरों के अनुसार, जनवरी 2016 में आनंद गिरी के एक शिष्य परिवार जो रूटी हिल इलाके में रहता है, ने आनंद गिरी को नए साल के मौके पर आनंद गिरी को बुलाया था। इस परिवार के घर में हिंदू धर्म की धार्मिक क्रिया के अनुसार पूजा पाठ आदि कराना था। जिसके लिये आनंद गिरी वहां गए हुए थे और विशेष पूजा व प्रार्थना में शामिल हुए। इस दौरान आनंद गिरी ने सोशल साइट पर अपनी फोटो भी शेयर की थी और बताया था कि वह सिडनी में एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए आए हुए हैं। आरोप है कि यहां 29 साल की एक महिला को आनंद गिरी ने गलत ढंग से छुआ जो अमर्यादित था। हालांकि, इस घटना के तत्काल बाद महिला या उसके परिवार ने क्यों शिकायत नहीं कि यह अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, एक दूसरी घटना की रिपोर्ट 34 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है, जिसने योग गुरू पर आरोप लगाया है कि नवंबर 2018 में घर के बरामदे में आनंद गिरी ने उसे गलत ढंग से छुआ और अमर्यादित व्यवहार किया।

अभी साफ नहीं हुआ है आरोप

अभी साफ नहीं हुआ है आरोप

ऑस्ट्रेलिया में कोर्ट में पेश होने के बाद ही अब आनंद गिरी पर असली आरोपों की जानकारी हो सकेगी और उन पर किस तरह का मुकदमा चलेगा यह भी स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, अभी मीडिया रिपोर्टस से ही खबरें मिल पा रही हैं। वहीं, इस घटना की खबर जब प्रयागराज पहुंची तो हड़कंप मच गया है। आनंद गिरी के समर्थक व गुरू भी इसे लेकर खासे चिंतित हैं। आस्ट्रेलिया में आनंद गिरी की मदद के लिए कानूनी सलाह ली जा रही है और वहां के वकीलों से मिलकर कानूनी प्रक्रिया के तहत अब आनंद गिरी की जमानत कराई जाएगी।

क्या कह रहे आनंद के गुरू

क्या कह रहे आनंद के गुरू

इस बावत आनंद गिरी के गुरू व अखिल भारतीय अखाड़ा परिष्द के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने सफाई देते हुये कहा कि आनंद पर लगे आरोप निराधार है। हमारे यहां पीठ थपथपाकर आशीर्वाद देने की परंपरा है और इसे ही अमर्यारित आचारण बताकर शिकायत की गई है। आरोप लगाने वाली महिलाएं शिष्या हैं और उन्होंने ऐसा आरोप क्यों और किसके दबाव में दिया है, अभी यह पता नहीं सका है। पूरे मामले की जानकारी के लिए वहां संपर्क किया गया है। उच्च अदालत में जमानत के लिए अर्जी डाल दी गई है। महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि आनंद को अमर्यादित आचरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+