फिर छावनी में तब्दील हुआ अयोध्या, संकल्प सभा पर अड़ा विहिप

संकल्प सभा पर विपिह और सरकार एकबार फिर आमने-सामने है। एकओर फैजाबाद जिला प्रशासन ने सीमाएं सील कर विहिप कार्यकर्ताओं की धरपकड़ शुरू कर दी है तो वहीं विहिप भी आज की संकल्प सभा के फैसले पर अडिग है। पूरे अयोध्या नगरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फोरलेन हाईवे तक बंद कर दिया गया है। अयोध्या में एसएमएस करने पर बैन लगा दिया गया है। वहीं अयोध्या आ रहे योगी आदित्यानाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह और दूसरे भाजपा नेता भी गिरफ्तार किए गए हैं।
प्रदेश सरकार ने विपिह की संकल्प सभा को प्रतिबंधित करने के साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर विपिह या फिर भाजपा का कोई भी बड़ा नेता जैसे अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया जैसे नेता अयोध्या आते है तो फिर उनकी गिरफ्तारी निश्चित है। गौरतलब है कि इससे पहले 25 अगस्त से 84 कोसी परिक्रमा का एलान कर विपिह ने अखिलेश सरकार को चुनौती दी थी, जिसे प्रभावी करने में वो नाकामयाब रहे थे। इसके बाद पंचकोसी परिक्रमा कर ऐलान कर उन्होंने दुबारा सरकार को चुनौती दी थी।












Click it and Unblock the Notifications