यूपी बोर्ड में 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

इलाहाबाद/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में अगर आपको हिस्सा लेना है और अभी आपने 9 वीं या 11 वीं में पंजीकरण नहीं कराया है। तो बिना समय गंवाये आप तत्काल अपने संबंधित स्कूल में संपर्क करें और अपने पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरी करायें। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जायेगी। इस पंजीकरण के आधार पर ही आपको 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यूपी बोर्ड की ओर इस बावत आदेश जारी कर दिये गये हैं और पंजीकरण की तिथियां घोषित कर दी गयी हैं। यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 5 अगस्त तक छात्र-छात्राएं पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लें। इसके बाद उन्हें मौका नहीं दिया जायेगा।

registration for up board starts for 9th and 11th class students

क्या है प्रोसेस
बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 9वीं व 11वीं में पंजीकरण ऑनलाइन होगा। 5 अगस्त तक छात्र छात्राओं को अपना पंजीकरण करा लेना होगा। जिन बच्चों ने इस बार हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण की है। या जो स्क्रूटनी के द्वारा पास हुये हैं उन्हें अपना पंजीकरण कराने के लिये अतिरिकत समय दिया गया है। ऐसे बच्चे 20 अगस्त तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण के बाद विद्यालयों द्वारा आगे का प्रोसेस किया जायेगा। जिसके अंतरर्गत प्रधानाचार्य त्येक छात्रों से 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क चालान के जरिए कोषागार में जमा कर सकेंगे। इसके बाद सभी बच्चों का डाटा यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा।

बाद में हो सकेगा संशोधन
पंजीकरण कराने के बाद अगर आपके नाम, जन्मतिथि या माता पिता अथवा फोटो आदि में कोई समस्या होगी तो उसमें आप संशोधन करा सकेंगे। इसके लिये स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। हालांकि बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह स्वयं इस बात को सुनिश्चित कर लें कि सभी डाटा पूर्ण तरीके से सही भरा हुआ है। हालांकि संशोधन की प्रक्रिया बाद में फिर से की जा सकेगी। 26 अगस्त से 5 सितंबर के बीच डाटा चेकिंग होगी और संशोधन 6 से 20 सितंबर के बीच किया जा सकेगा। संशोधन के बाद स्कूलों के प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की एक प्रति 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा की जाएगी। गौरतलब है कि यह पंजीकरण ही बोर्ड परीक्षा के दौरान उपयोग में लाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+