Prayagraj: शाइस्ता की मददगार लेडी डॉन मुंडी पासी की STF को तलाश, पकड़ने के लिए बिछाया जाल

उमेश पाल हत्याकांड में एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को अतीक अहमद की पत्नी और 25 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन और लेडी डॉन मुंडी पासी की तलाश है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने दोनों को पड़ने के लिए जाल बिछाया है।

shaista Parveen

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस और एसटीएफ को अब दो महिला बाहुबलियों की तलाश है। इनमें से एक तो है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन। वहीं, दूसरी महिला है लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी। बता दें, मुंडी पासी का संबंध अपराधी मूलचंद्र पासी से भी रहा और छोटा राजन गिरोह के सदस्य के साथ भी नाम जुड़ा था। पुलिस और एससटीएफ को उमेश पाल शूटआउट मामले में इन दोनों महिलाओं की भूमिका के बारे में पता चला है। जिसके बाद से पुलिस इन दोनों महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, शाइस्ता परवीन का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद वह पुलिस की रडार पर आ गई थी। शाइस्ता का जो जो वीडियो सामने आया था उसमें वो शूटर साबिर के साथ दिख रही थी। इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता परवीन को भी उमेश पाल मर्डर केस में नामजद आरोप बनाया है और शाइस्ता की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि, शाइस्ता अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सकी है। इस बीच पुलिस ने शाइस्ता के सिर पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर दी थी।

वहीं, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार के तौर पर धूमनगंज थाने की महिला लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी को एसटीएफ तलाश रही है। मुंडी पासी भी लंबे समय से फरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को पता चला है कि उमेश पाल हत्याकांड से पहले मुंडी पासी शाइस्ता के साथ खुलेआम घूमती रही थी। दोनों (शाइस्ता परवीन और मुंडी पासी) को एक साथ कई बार देखा जा चुका है। अब शाइस्ता के साथ मुंडी पासी की भी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच को तलाश है। कहा जा रहा है कि शाइस्ता को भगाने में मुंडी पासी का भी हाथ हो सकता है।

धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर है मुंडी पासी
अपराध की दुनिया में लेडी डॉन के तौर पर पहचान बना चुकी मुंडी पासी धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर रही है। अब उमेश पाल हत्याकांड में मुंडी पासी की भूमिका सामने आ रही है। महापौर चुनाव प्रचार के दौरान पिछले दिनों अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ पांच लाख रुपये के इनामी साबिर के अलावा बली पंडित भी देखा जा चुका है। इस हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साबिर को राइफल से गोलियां बरसाने वाले शख्स के रूप में चिह्नित किया गया है।

Recommended Video

    प्रयागराज: अतीक की पत्नी पर 25 हजार का इनाम, मोस्ट वांटेड मां-बेटें की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

    हत्या, रंगदागी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज है मुंडी पासी पर

    लेडी डॉन मुंडी पासी के ऊपर हत्या, रंगदारी समेत कई संगीन मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्जन भर से अधिक धूमलगंज थाने में दर्ज हैं। मुंडी पासी किसी के मकान बेचने, जमीन खरीदने के मामलों में रंगदारी वसूलती रही है। वर्ष 2009 में मुंडी पासी ने शुतुरखाना मुहल्ले में एक व्यक्ति का मकान दबाव डाल कर बेचवा दिया था। इसके बाद मकान की पूरी कीमत भी आतंकित कर लूट कर भाग गई थी। क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें मुंडी पासी को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+