Prayagraj: स्नान करते समय गंगा में डूबे चार किशोर, दो को बचाया..दो चचेरे भाइयों की तलाश जारी
Prayagraj News: प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के डीहा गंगा घाट पर स्नान करते समय चार किशोर डूब गए। इस दौरान ग्रामीणों ने दो किशोर को बचा लिया, जबकि दो चचेरे भाई डूब गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

Prayagraj News: करछना थाना क्षेत्र के डीहा गंगा घाट पर रविवार 4 जून स्नान करने आए चार किशोर अचानक डूबने लगे। खुद को डूबता हुआ देखकर किशोर शोर मचा दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो किशोर को बचा लिया। लेकिन, दो चचेरे भाई गंगा में डूब गए। इस हादसे की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए।
गोखाखोर ने दोनों किशोरों की तलाश शरू कर दी है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुप्पेपुर गांव निवासी संकेत प्रजापति (15) और शार्य प्रजापकि (13) अपने दो चचेरे भाइयों मंदीप और सत्यदीप के साथ गांव के डीहा गंगा घाट पर रविवार सुबह नहाने के लिए गए थे।
स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में समा गए। साथ में घाट पर स्नान कर रहे लड़कों और ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। शोरगुल सुनाकर घाट पर मौजूद लोगों ने गंगा में कूदकर शौर्य और सत्यदीप को तो बचा लिया, लेकिन मनदीप और साकेत गंगा की गहराई में समा गए। जैसे इस बात की खबर बच्चों के माता-पिता को चली तो घर में कोहराम मच गया।
बदहवास हालत में रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में गोताखोर और पुलिस ने भी घाट पर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों किशोरों का कुछ पता नहीं चल सका था। इंस्पेक्टर करछना विश्वजीत प्रताप सिंह भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को गंगा के उतारा गया।
Recommended Video

पिछले चार घंटे से गोताखोर दोनों डूबे किशोरों की तलाश कर रहे हैं। गोताखोर और पुलिस की ओर से लगातार दो किमी के दायरे में लड़कों का सर्च अभियान जारी है। किशोरों के गंगा में डूबने की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ के जवानों ने काफी देर तक गंगा में सर्च अभियान चलाया। मोटर बोट और जाल के माध्यम से दोनों किशोरों खोजबीन की गई।












Click it and Unblock the Notifications