प्रयागराज: मेयर अभि‍लाषा गुप्‍ता ने कहा- योगी सरकार ने गुंडे-माफियाओं का सफाया किया

प्रयागराज। प्रयागराज के मम्फोर्डगंज में रविवार को एकता संकल्प समिति की ओर से 'योगी सरकार की उपलब्धियां' विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि पिछले चार साल में योगी सरकार ने गुंडा माफिया का सफाया कर दिया है। प्रदेश में चारों ओर विकास हो रहा है। प्रयागराज में 11 माह में विश्व स्तर का एयरपोर्ट, दर्जनों फ्लाईओवर, स्मार्ट सड़कों का निर्माण हुआ। कुंभ का सफल आयोजन अपने आप में अतुलनीय है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

prayagraj mayor abhilasha gupta says yogi government wiped out goons mafia in up

कार्यक्रम के दौरान भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा, योगी आदित्यनाथ सिद्ध पुरुष ही नहीं योग्य प्रशासक भी हैं। विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि अब हम आत्मनिर्भर राष्ट्र के साथ आत्मनिर्भर प्रदेश के रूप में स्थापित हो चुके हैं। कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन में कहा कि योगी आदित्यनाथ का कोरोना महामारी से निपटने में किया गया प्रयास सराहनीय एवं सर्वोत्तम रहा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि योगी आदित्यनाथ रामराज्य के आदर्शों को धरती पर उतार रहे हैं। गोष्ठी को राजीव प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। स्वागत समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह पप्पू ने किया। सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, न्यायमूर्ति सखाराम यादव, न्यायमूर्ति सुरेन्द्र सिंह, सतीश अग्रवाल, अशोक चतुर्वेदी, रतन दीक्षित, केशव सिंह, माधव सिंह, अमित सिंह, इसराइल अहमद, राजीव वर्मा, प्रेम सागर दुबे, सोमनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+