Prayagraj : 'शिक्षा के मंदिर' में बैठकर गांजा पी रहे थे मास्टर साहब, स्थानीय लोगों ने वीडियो कर दिया वायरल

Viral Video : एक विद्यालय कैंपस और वहां के हेड मास्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में मास्टर साहब विद्यालय में ही धुआंधार तरीके से चिलम के कश मारते नजर आ रहे हैं।

Prayagraj head master was smoking weed in the school local people made the video viral

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शहर, जिसे यूपीएससी टॉपर्स की फैक्ट्री भी कहा जाता है। जहाँ लगभग हर 500 मीटर पर एक कोचिंग सेंटर खुला हुआ है। जहाँ छात्र अपना करियर बनाने का प्रण लेकर जाते हैं और उनमे से अधिकतर अपना लक्ष्य हासिल कर ही वापस लौटते हैं। ऐसे शहर के एक विद्यालय कैंपस और वहां के हेड मास्टर की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में मास्टर साहब विद्यालय में ही धुआंधार तरीके से चिलम के कश मारते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वहां के ग्रामीणों ने ही वायरल की है।

Prayagraj head master was smoking weed in the school local people made the video viral

गांजा पीते हेड मास्टर का वीडियो वायरल
दरअसल, यह वीडियो प्रयागराज जनपद की मेजा तहसील अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालय ककराही की बताई जा रही है। यहाँ नियुक्त हेड मास्टर के द्वारा विद्यालय कैंपस में बैठकर गांजा पिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह वीडियो स्थानीय लोगों के द्वारा ही वायरल किया गया है। जानकारी अनुसार इन मास्टर साहब का नाम सुनील सिंह पटेल है। जो चिलम में गांजा भर एक के बाद एक दम खींच रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मास्टर साहब ही स्कूल में नशा करते हैं तो यह बेहद ही गंभीर मामला है। इससे न केवल क्षेत्र के बच्चों का भविष्य दाव पर लगा है बल्कि उनकी सुरक्षा पर भी यह बड़े सवाल खड़े करता है।

Recommended Video

    'शिक्षा के मंदिर' में बैठकर गांजा पी रहे थे मास्टर साहब, स्थानीय लोगों ने वीडियो कर दिया वायरल
    Prayagraj head master was smoking weed in the school local people made the video viral

    बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
    वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्कूल यानी शिक्षा का मंदिर में स्कूल के टीचर को एक देव का स्थान दिया जाता है। बच्चों का भविष्य पूरी तरह स्कूल के अध्यापकों पर निर्भर करता है। घर में माँ बाप बच्चों का भरण पोषण तो कर सकते हैं मगर ज़िंदगी में सफलता हासिल करने के लिए बच्चे पूरी तरह उनके गुरुजनो पर निर्भर करते हैं। ऐसे में अगर टीचर ही स्कूल में नशा करेंगे तो उनका सुनहरा भविष्य बनना तो दूर की बात है, उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा यह वीडियो इसलिए वायरल किया गया है कि इस मामले पर बड़े अधिकारीयों और वह इन हेड मास्टर साहब पर कड़ी कार्रवाई करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+