यूपी: सिपाही भर्ती 2018 में जारी होगा एक और कटऑफ, हजारों अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा शुरू की गई 41500 पदों वाली सिपाही भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। साथ ही उन अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है जो निर्धारित कटऑफ से कुछ अंक कम पाने के कारण भर्ती से बाहर हो गए थे। भर्ती बोर्ड इसी हफ्ते नया कटऑफ जारी करने वाला है और जो मौजूदा अंकों से काफी नीचे होगा, इससे एक बार फिर से हजारों अभ्यर्थियों को अपने सपने साकार करने का मौका मिल जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए क्रमवार आरक्षित व अनारक्षित वर्गों के कटऑफ निर्धारित किए गए हैं। इन कटऑफ के सापेक्ष सफल होने वाले उम्मीदवार ही पुलिस भर्ती की अगली परीक्षा यानी फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाए गए हैं।

यूपी: सिपाही भर्ती 2018 में जारी होगा एक और कट ऑफ, हजारों अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका

क्यों जारी होगा नया कटऑफ

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षा के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन, शारीरिक परीक्षा में एक तिहाई से अधिक अभ्यर्थी असफल हो गए हैं। ऐसे में पूरे पदों को भर पाना असंभव हो गया है। भर्ती प्रक्रिया में सभी पद भरे जाएं इसके लिए अब कटऑफ अंकों को घटाया जाएगा और नए कटऑफ अंकों की सूची जारी की जाएगी। कटऑफ की दूसरी सूची के सापेक्ष सफल होने वाले उम्मीदवारों को पुलिस भर्ती की अगली सीढ़ी यानी फिजिकल व शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। नए कटऑफ में आने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।

यूपी: सिपाही भर्ती 2018 में जारी होगा एक और कट ऑफ, हजारों अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका

कैसे देखें कटऑफ सूची

कटऑफ सूची देखने के लिए सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। यहां बिल्कुल बीच में नया लिंक "आरक्षी नागरिक पुलिस एवं आरक्षी पी.ए.सी के पदों पर सीधी भर्ती-2018 की प्रक्रिया के अन्तर्गत (1) अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (2) शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित किए जाने के संबंध में सूचना" का लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करें, कटऑफ सूची डाउनलोड हो जाएगी।

यूपी: सिपाही भर्ती 2018 में जारी होगा एक और कट ऑफ, हजारों अभ्यर्थियों को दोबारा मिलेगा मौका

कटऑफ सूची

अनारक्षित वर्ग - 225.03288
अन्य पिछड़ा वर्ग -216.74240
अनुसूचित जाति - 187.99555
अनुसूचित जनजाति -153.31172
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित - 60.00
भूतपूर्व सैनिक -67.43382
महिला - 199.50
होमगार्ड्स - 60.00
यह कटऑफ की पहली सूची है। भर्ती बोर्ड इसी सप्ताह नई कटऑफ सूची वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+