इलाहाबाद में दौड़ती मारुति कार को देखकर दुखी होंगे आप
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आजकल उत्तर प्रदेश के शहर इलाहाबाद की सड़कों पर दौड़ने वाली एक मारूति वैगन आर कार सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती है। पहली नजर पर इसे देखकर लगता है कि यह किसी ड्राईविंग ट्रेनिंग सेन्टर वालों की कार होगी। कार पर कई चौंकाने वाली बातें लिखी हुई हैं। इन्हें पढ़कर आप सन्न रहे जाएंगे।
नहीं है मेरा बेटा
इस मारुति कार पर लिखा है कि मनोज मेरा पुत्र नहीं है। कोर्ट से डीएनए टेस्ट के लिए लिखा है। अपनी कार पर ये सब लिखवाने वाले सज्जन का नाम है सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल। वे 80 साल के हैं। वे अपने पुत्र से इतने प्रताड़ित और दुखी हैं कि इन्होंने अपनी कार पर दोनों तरफ और पीछे यह लिखवा दिया।
पुत्र की चाहत
इलाहाबाद के वरिष्ठ लेखक और समाजसेवी मोहम्मद जाहिद कहते हैं कि इंसान पुत्र प्राप्ति के लालच में कई बार कितनी बेटियों की गर्भ में ही हत्या कर देता हैं और जो पुत्र की चाह होती है उसका एक रूप यह भी है। मारुति कार में अग्रवाल जी खुद भी बैठे होते हैं। जानकार कहते हैं कि उनका पुत्र उन्हें बहुत कष्ट देता है।
बच्चों से तोड़ते संबंध
इस बीच, दिल्ली में भी आप रोज इस तरह के अखबारों में छपने वाले विज्ञापनों को देख सकते हैं,जिनमें माता-पिता अपने बच्चों से संबंध तोड़ने के नोटिस देते हैं। रोज करीब 15-20 विज्ञापन इस तरह के विज्ञापन छपते हैं। तो साफ है कि इलाहाबाद के अग्रवाल जी की तरह से बहुत से पेरेन्ट्स अपने बच्चों की हरकतों के कारण परेशान हैं।













Click it and Unblock the Notifications