बिहार में जीत पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने दी बधाई, कहा- राष्ट्रवाद और राम मंदिर के नाम पर मिला वोट

प्रयागराज। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि बिहार आम चुनाव और कई राज्यों के उपचुनाव में जनता ने राष्ट्रवाद और राम मंदिर के नाम पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने वायदों को पूरा किया, इसलिए जनता ने उन्हें समर्थन किया है।

mahant narendra giri says BJP got votes in the name of nationalism and Ram temple

राष्ट्रवाद और धर्मवाद के नाम पर वोट देने वाली जनता को बधाई

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि, धर्म सर्वोपरि और विकास भी सर्वोपरि है, लेकिन जब राष्ट्र और धर्म ही नहीं रहेगा तो विकास को लेकर क्या करेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि राष्ट्रवाद और धर्मवाद के नाम पर वोट देने वाली जनता को बधाई। उन्होंने कहा कि गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली है। वहीं मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जनता का समर्थन मिला है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को भी जनता ने उपचुनाव में पसंद किया। उन्होंने कहा कि सीएम योगी को यूपी ही नहीं, बिहार और गुजरात के लोगों ने भी पसंद किया है। सीएम योगी ने कोविड के दौरान बिहार के लोगों की हर तरह से मदद की थी, जिस कारण एनडीए को भारी जीत मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+