Asad Encounter: 'हम नहीं लेंगे उसकी बॉडी...योगी सरकार ने अच्छा काम किया', बोलीं शूटर गुलाम की मां
Atiq Ahmed Son Asad Ahmad Encounter: झांसी में गुरुवार को माफिया अतीक अहमद के बेटा असद और शूटर गुलाम का यूपीएसटीएफ की टीम ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसके बाद अब गुलाम की मां ने शव लेने से इनकार कर दिया।

Jhansi Encounter: उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मफिया अतीक अहमद के बेटे अतीक अहमद और शूटर गुलाम को झांसी में एनकाउंटर के दौरान ढेर कर दिया। दोनों की डेड बॉडी को प्रयागराज में दफनाया जाएगा। इस बीच पहली बार गुलाम की मां का बयान आया है।
प्रयागराज में हुए उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद अहमद और शूटर गुलाम का काम तमाम हो गया है। दोनों की झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी को रखा गया था। जिसके बाद सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पुलिस शवों को लेकर प्रयागराज पहुंची है।
गुलाम के एनकाउंटर पर उसकी मां खुशनुदा ने कहा कि गलत काम का नतीजा गलत ही मिलता है। उन्होंने कहा, "जितने भी गंदा काम करने वाले हैं वह दजिंदगी भर याद रखेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, " हमारे हिसाब से (UP-STF ने) गलत नहीं किया। तुमने किसी को मारकर गलत किया और जब तुम्हारे पर कोई आया तो हम उसको गलत कैसे कहें?"
बेटे गुलाम का शव लेने से मना करते हुए खुशनुदा ने कहा कि, "मैं शव को नहीं लूंगी। उसकी पत्नी का उन पर हक है, मैं उसको मना नहीं कर सकती। मैं अपनी जिम्मेदारी लेती हूं कि हम नहीं लेंगे।"
वहीं एनकाउंटर में मारे गए गुलाम के भाई राहिल ने कहा कि सरकार की तरफ से एनकाउंटर की कार्रवाई सही है। उन्होंने बहुत जघन्य कार्य किया है जिसका हम समर्थन नहीं करते।
भाई ने कहा कि हम उनका शव लेने नहीं जाएंगे। हमने थानाध्यक्ष को अपनी बात बता दी है। अगर कोई इस तरह का कार्य करता है तो आप उसका समर्थन कैसे कर सकते हैं?
एक गोली में ढेर हो गया गुलाम
झांसी मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. नरेंद्र सेंगर ने कहा कि असद को 2 गोलियां और गुलाम को 1 गोली लगी थी, जो इनके महत्वपूर्ण अंग से निकली जिसके चलते इनकी मृत्यु हो गई। जब वे आए थे तब उनकी पीठ से काफी खून निकाल रहा था।
झांसी से 30 KM दूर एनकाउंटर
बता दें कि गुरुवार दोपहर 12:30 से 1 बजे के बीच झांसी से 30 किमी दूर बड़ागांव में UP STF ने असद और गुलाम का एनकाउंटर कर दिया था। दोनों उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और दोनों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।












Click it and Unblock the Notifications