प्रयागराज-वाराणसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत मेट्रो, हाईटेक सुविधाओं से होगी लैस मिलेंगी ये सुविधाएं
केंद्रीय बजट में प्रयागराज-वाराणसी के लिए वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की बड़ी सौगात मिली है। 10 कोच वाली यह मेट्रो ट्रेन इंटर सिटी ट्रेनों की जगह चलाई जाएगी। यह ट्रेन 125-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी।

Vande Bharat Metro Train: प्रयागराज और वाराणसी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इस खबर के मुताबिक, प्रयागराज और वाराणसी के बीच जल्द ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलेगी। प्रयागराज से वाराणसी के बीच 10 कोच वाली यह मेट्रो ट्रेन इंटर सिटी ट्रेनों की जगह चलाई जाएगी। यह ट्रेन 125-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी। इस परियोजना को बजट में जगह दी गई है और अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस रूट पर वंदे मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी।
इन स्टेशनों के बीच चलेगी, इन सुविधाओं से होगी लैस
वंदे भारत मेट्रो ट्रेन वाराणसी कैंट स्टेशन से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज के बीच चलेगी। वंदे मेट्रो में वाईफाई, एसी, स्लीपर और अनारक्षित बोगी होगी। इसके कारण लोगों को सड़क जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी और कम समय में लोग ऑफिस या जरूरी काम के लिए आ-जा सकेंगे। लोगों को ट्रैफिक में फंसने की समस्या भी नहीं होगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
लगी होगी एलईडी स्क्रीन
मेट्रो ट्रेन की तरह ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे खुलेंगे और बंद होंगे। हर कोच में एलईडी स्क्रीन लगी रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय का कहना है कि यह ट्रेन 50 से 120 किलोमीटर से कम दूरी वाले दो शहरों के बीच चलाई जानी है। डीआरएम के मुताबिक वंदे मेट्रो प्रयागराज से वाराणसी, कानपुर से लखनऊ समेत अन्य कम दूरी वाले शहरों के लिए चलाई जा सकती है।
Recommended Video
स्टेशनों पर जनसुविधा केंद्र खुलेंगे
उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर जनसुविधा केंद्र खोले जाएंगे। यह केंद्र वाराणसी कैंट स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन, प्रयागराज स्टेशन, कानपुर, अलीगढ़, खुर्जा, फतेहपुर, प्रयागराज छिक्की, मिर्जापुर, इटावा, टूंडला, विंध्याचल, फिरोजाबाद रहेंगे। जनसुविधा केंद्र 24 घंटे काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications