इलाहाबाद में मोहर्रम के जुलूस पर गिरा हाईटेंशन तार, एक की मौत

इलाहाबाद। देशभर में आज मोहर्रम मनाया जा रहा है लेकिन इलाहाबाद में जुलूस के उपर हाईटेंशन तार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई लोग इससे घायल भी हो गए हैं।

moharram

यह हादसा इलाहाबाद के औद्योगित क्षेत्र में हुआ है, जहा से मोहर्रम का जुलूस निकाल रहा था। तभी अचानक अचानक वहां हाईटेंशन लाइन का तार गिर गया जिसमें 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

'आलू की फैक्ट्री' के पहले ये कहा था किसान ने राहुल से, देखें यहां

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। नैनी के औद्योगिक नगर पास ययह हादसा आज सुबह तकरीबन छह बजे हुआ।

इस हादसे में मुंगारी गांव के निवासी इस्माइल उर्फ छोटू जिसकी उम्र महज 19 वर्ष थी की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में 5 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं और उनका हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहर्रम के दौरान जो जुलूस निकल रहा था उसमें एक ताजिया हाईटेंशन तार से छू गया जिससे उसमें करंट उतर आया और तार टूटकर गिर गया।

लोगों ने स्थानीय प्रशासन को हादसे का जिम्मेदार बताया है। लोगों का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कोई भी तैयारी नहीं की थी जिसके चलते यहां यह हादसा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+