पड़ोसी ने लिफ्ट के बहाने 9वीं की छात्रा को बनाया बंधक, 2 दिन तक दोस्त संग करता रहा रेप

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले में एक बार फिर से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ हुई है। पुलिस के अनुसार, स्कूल से घर लौटते समय छात्रा को उसके पड़ोसी ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया और फिर एक कमरे में बंद कर दो दिनों तक अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप करता रहा। दो दिन बाद छात्रा को उसके घर के नजदीक लाकर छोड़ दिया गया और धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे और उसकी फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, छात्रा प्रतापगढ़ की रहने वाली है। सोमवार को वह स्कूल गई थी, लेकिन स्कूल से वापस नहीं लौटी। परिजन स्कूल पहुंचे तो पता चला वह स्कल से जा चुकी है। परिजनों ने सहेलियों के घर पता किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दो दिन बाद अचानक बदहवास स्थिति में छात्रा घर लौटी तो उसके साथ अनहोनी की जानकारी परिजनों को हो सकी। छात्रा ने बताया कि जब वह सोमवार को स्कूल से वापस लौट रही थी। तभी गांव का रहने वाला पड़ोसी नरेंद्र यादव बाइक से आया और बाइक रोकर छात्रा को घर छोड़ने को कहा।

दो दिनों तक बंधकर बनाकर किया रेप

दो दिनों तक बंधकर बनाकर किया रेप

छात्रा ने कहा कि वह चली जाएगी तो नरेंद्र ने उसे बताया कि वह घर ही जा रहा है और उसे आराम से घर छोड़ देगा। बार-बार कहने पर छात्रा नरेंद्र के साथ बाइक पर बैठ गई। थोड़ी दूर जाने के बाद नरेंद्र ने कुछ सामान बाजार से लेने का बहाना बताकर गाड़ी दूसरी ओर मोड़ दी। छात्रा पहले तो कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन कुछ देर में ही नरेंद्र उसे लेकर प्रयागराज पहुंच गया और छात्रा को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया। वहां पहले से ही नरेंद्र का दोस्त मोहित भी मौजूद था। दोनों ने छात्रा से शारीरिक संंबंध बनाने का प्रयास किया ओर जोर जबरदस्ती की तो छात्रा चीखने चिल्लाने लगी। इस पर दोनों ने छात्रा को बुरी तरह पीट दिया और मारपीट क बाद बारी-बारी से उसका रेप किया। दो दिनों तक छात्रों को कमरे में ही कैद रखा गया और छात्रा से जमकर क्रूरता की।

हालत बिगड़ी तो छोड़ दिया

हालत बिगड़ी तो छोड़ दिया

दो दिनों से दोनों युवकों के वहशीपन का शिकार बनी छात्रा की जब तबीयत बिगड़ गई तो दोनों युवकों ने उसे छोड़ देने का प्लान बनाया और छात्रा की अश्लील फोटो व वीडियो तैयार की गई। छात्रा को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसका फोटो वीडियो वायरल कर देंगे और उसे भी जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा खामोश रही और उसे बाइक पर बैठाकर वापस प्रतापगढ़ ले जाया गया और उसके गांव से पहले ही उतार दिया गया। बदहवास अवस्था में छात्रा घर पहुंची तो मां को पूरा वाक्या समझने में देर नहीं लगी। रो-रोकर बेटी ने पूरी आपबीती सुनाई तो परिजनों संग सभी थाने पहुंचे। आरोपियों को नामजद करते हुए गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा लिख लिया गया है। हालांकि, दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+