Atique Ahmed के प्यारे ब्रूनो की भूख-प्यास से तड़पकर हुई मौत, कई दिनों से भूखे-प्यासे हैं कुत्ते

Atique Ahmed के पालतू कुत्ते की भूख-प्यास से तड़पकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिसिया कार्रवाई से डर से कोई इन्हें खाना-पानी नहीं दे रहा है।

Atique Ahmed News

Atique Ahmed News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद और उनके सहयोगियों पर पुलिस का एक्शन जारी है। इस वजह से अतीक के परिवार और करीबियों ने उससे दूरी बना ली है। नौकर-चाकर भी पुलिस के डर की वजह से फरार हैं। यही वजह है कि अतीक के चकिया आवास पर विदेश नस्ल के पांच कुत्ते कई दिनों से भूखे-प्यासे हैं उन्हें खाना-पानी देना वाला भी कोई नहीं है। भूख-प्यास की वजह से अतीक अहमद के प्यारे पालतू कुत्ते ब्रूनों की मौत हो गई है।

ब्रूनों से बाहुबली और पूर्व सांसद अतीक अहमद को बेहद लगाव था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक के जिस पालतू फीमेल डॉग ब्रूनो की मौत हुई है, उसका स्पेशल इंट्रोडक्शन अतीक अहमद ने सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव ने करवाया था। मुलायम सिंह यादव ने कुत्तों से शेक हैंड किया था, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। दरअसल, यह फोटो उस समय की है जब बाहुबली अतीक अहमद ने अपनी बहक की शादी की थी, शादी में शामिल होने के लिए मुलासम सिंह यागव स्वयं उनके घर पर पहुंचे थे।

हालांकि, अब अतीक का प्यार कुत्ता ब्रेनो इस दुनिया में नहीं रहा। उसकी भू-प्यास से तड़पकर मौत हो गई। ग्रेट डेन नस्ल की फीमेल डॉग ब्रूनों की गुरूवार को अतीक के चकिया आवास पर मौत हो गई। लेकिन, अभी भी अतीक के पास विदेशी नस्ल के 4 कुत्ते हैं। जब अतीक अहमद जेल में नहीं गया तो वह खुद ही इनकी देखभाल करता था। तो वहीं, अब ये चार कुत्ते भी भूखे-प्यासे हैं। पुलिसिया कार्रवाई के डर से मोहल्ले-पड़ोस के लोग भी इन कुत्तों को खाना पानी देने से कतरा रहे हैं।

Recommended Video

    पूर्व सांसद ने की अतीक अहमद के एनकाउंटर की मांग, वध करने बाले को मिलेगा स्वर्ग

    कुत्तों की देखभाल के लिए दो नौकर राकेश और हीरा यहां पर रहते थे। फिलहाल राकेश पुलिस के डर से फरार है। ब्रोनो की मौत के बाद उसे इसी परिसर में गड्ढे में फेंक दिया गया है, जबकि चार बचे कुत्ते भी देखभाल के अभाव में बेहद कमजोर हो गए हैं। हीरा ने बताया कि जो चार पालतू कुत्ते घर में बंद हैं, उनमें से दो की हालत बेहद खराब है। दोनों को इलाज की सख्त जरूरत है। हीरा ने बताया कि चारों कुत्ते ब्रोनों के ही बच्चे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+