प्रयागराज: पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या के बाद फांसी के फंदे पर झूलकर पुलिस के फॉलोअर ने दी जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में डीआईजी रेंज कार्यालय में तैनात एक फॉलोअर ने अपनी पत्नी और बड़े बेटे की निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता तब लगा जब सोमवार की देर रात छोटा बेटा भरत घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, घटना प्रयागराज स्थित पुलिस लाइंस की है। गोविंद कुमार (52) मूल रूप से जालौन के डकोर इलाके के चिल्ली गांव के रहने है। गोविंदनारायण पिछले कई सालों से जिले में तैनात था। वह वर्तमान में डीआईजी कार्यालय में नियुक्त था। पत्नी चंद्रावती (50) व दो बेटों सुनील (28) व भारत (22) संग वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था। सुनील मानसिक रूप से बीमार था जबकि, भारत स्टूडियो चलाता था। सोमवार की देर शाम भारत जब काम से लौटा तो कमरे में मां चंद्रावती और बड़े भाई सुनील का शव उसे खून में लथपथ मिला, जबकि पिता बाल गोविंद का शव छत से लटक रहा था। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सुनील की बीमारी से परेशान था गोविंद

सुनील की बीमारी से परेशान था गोविंद

भारत की मानें तो उसके पिता भाई सनुील की बीमारी को लेकर काफी परेशान रहते थे। उसका काफी समय तक न्यूरो सर्जन से इलाज भी चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कभी-कभी यह भी कहते कि जिंदगी से ऊब चुका हूं। भरत की मानें तो उसे कभी ऐसा नहीं लगा कि वह ऐसा कदम उठाएंगे। मौके पर एडीजी जोन सुजीत पांडेय, डीआइजी केपी सिंह, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज मौके पर पहुंचे।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

एसएसपी, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तीनों शव भीतर के कमरे में मिले हैं। महिला व उसके बेटे की लाश जमीन पर खून से सनी मिली है। कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+