MLA व‍िजय म‍िश्रा और पत्नी पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज, आगरा जेल में हैं बंद

FIR against MLA Vijay Vijay and his wife in disproportionate assets: प्रयागराज। आगरा जेल (Agra Jail) में बंद भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा (MLA Vijay Mishra) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। विजय मिश्रा और उनकी पत्नी रामलली मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है। प्रयागराज के हंडिया थाने में विजिलेंस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह की ओर से यह केस दर्ज कराया गया था। बता दें, पिछले साल दिसंबर महीने में भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में विधायक की कब्जे वाली 2 बीघा जमीन खाली कराकर ग्राम समाज के हवाले कर दिया गया था। विजय मिश्रा पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, जबरन कब्जा करने के कुल 76 मुकदमे दर्ज हैं।

FIR against MLA Vijay Vijay and his wife in disproportionate assets

विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी एमएलसी रामलली पर लोकसेवक के पद पर रहते हुए अवैध रूप से नामी, बेनामी, चल और अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इस अवधि में उनकी कुल अर्जित आय दो करोड़ 32 लाख 33 हजार 593 रुपए थी, लेकिन दोनों ने 23 करोड़ 81 लाख 98 हजार 248 रुपए खर्च किए। इस आधार पर आय से अधिक 21 करोड़ 49 लाख 45 हजार 993 रुपए अधिक पाया गया, जोकि दोनों की अर्जित आय से 924 फीसदी ज्यादा है।

विजिलेंस की खुली जांच में पाया गया कि विधायक रहते हुए विजय मिश्रा और रामलली ने 2002 से 2017 के बीच अकूत संपत्ति जमा की। इस अवधि में पति-पत्नी की आय 2 करोड़ 32 लाख 33 हजार 593 रुपए थी, जबकि इस अवधि में अर्जित की गई संपत्तियों की कीमत 23 करोड़ 81 लाख 98 हजार 248 रुपए पाई गई। यह संपत्ति आय के मुकाबले 924 प्रतिशत अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+