Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फूलपुर से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी का प्रस्ताव पास, क्या लड़ेंगी चुनाव?

Prayagraj news, प्रयागराज। नेहरू परिवार की पारिवारिक और पारंपरिक सीट रही फूलपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर से नेहरू गांधी परिवार के सदस्य के चुनाव लड़ने की आवाज उठायी गयी है। इसके लिये इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेजा है और प्रियंका को फूलपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने जांने की मांग की है। शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव के प्रियंका के यहां से लड़ने के कारण व कांग्रेस की ताकत को वापस लाने आदि के बिंदुवार कारण भी गिनाये हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए

कांग्रेस प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए

गौरतलब है कि जब तक पंडित जवाहर लाल नेहरू जिंदा रहे, वह फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर जीतते रहे। उनके नहीं रहने के बाद उनकी बहन विजया पंडित ने भी इसी सीट पर नेहरू गांधी का परचम बरकरार रखा। हालांकि, इसके बाद नेहरू परिवार के सदस्यों ने इस सीट से दूरी बना ली और धीरे-धीरे कांग्रेस की पकड़ इस सीट से इस तरह कमजोर हुई कि पिछले कुछ दशकों से यहां कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

प्रियंका से वापसी की उम्मीद

प्रियंका से वापसी की उम्मीद

फूलपुर पर कभी एकछत्र राज कर रही कांग्रेस को फिर से इस सीट पर वापस लाने के लिये कांग्रेस नेता लगातार प्रियंका के यहां से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह मांग उठाई गयी थी, लेकिन तब प्रियंका ने खुद ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था और कहा था कि अभी वह राजनीति में नहीं आ रही है। लेकिन अब जब प्रियंका सक्रिय राजनीति में उतर आयी हैं और यूपी पर ही फोकस कर रही हैं ऐसे में उनके चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेसी फिर से आवाज उठा रहे हैं। मांग की जा रही है कि अगर प्रियंका फूलपुर से चुनाव लड़ेंगी तो उसका असर इलाहाबाद के आसपास की सीटों समेत पूरे पूर्वांचल पर पड़ेगा।

कमजोर हो रही कांग्रेस

कमजोर हो रही कांग्रेस

गौरतलब है कि इलाहाबाद सांसदीय सीट समेत आस पास के सांसदीय सीटों पर कांग्रेस का खाता लगातार नहीं खुल पा रहा है। इक्का दुक्का सीटें सिर्फ विधानसभा चुनाव में ही मिलती रही हैं, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में वह सीटें भी भाजपा के खाते में चली गयी। ऐसे में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अपनी खोई हुई ताकत को पाने के लिये नयी रणनीति को तैयार करने में जुटी है और अब उसी क्रम में मांग की जा रही है कि प्रियंका गांधी फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें।

पोस्टरों ने खूब मचाया शोर

पोस्टरों ने खूब मचाया शोर

फिलहाल, इलाहाबाद शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पारित किये गये प्रस्ताव पर कांग्रेस का केन्द्रीय बोर्ड फैसला लेगा और उसके बाद ही इस पर कोई आधिकारिक बयान आयेगा। लेकिन, स्थानीय कांग्रेस नेता इसे लेकर खासे उत्साहित हैं और उनका कहना है कि प्रियंका गांधी इस सीट से जरूर चुनाव लड़ेंगी और जीतकर कांग्रेस को वापस सत्ता में ले आयेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के लिये इलाहाबाद से ही पोस्टर व मांग का क्रम शुरू हुआ था। आनंद भवन पर समय समय पर इसके लिये आवाज उठायी जाती रही है। प्रियंका ने जब आनंद भवन में रात्रि प्रवास किया था उस वक्त भी इस मांग ने खूब जोर पकड़ा था और बीते दिनों कुंभ के दौरान भी प्रियंका के यहां से चुनाव लड़ने व यूपी जीतने के पोस्टर कुंभ क्षेत्र में लगाकार ऐसी संभावनाओं को पैदा किया गया था।

मुश्किल है चुनाव लड़ें प्रियंका

मुश्किल है चुनाव लड़ें प्रियंका

फिलहाल, प्रियंका चुनाव फूलपुर से लड़ेंगी या नहीं यह तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही फैसला लेगा, लेकिन राजनीति के गलियारे में इतना स्पष्ट है कि प्रियंका फूलपुर से सीधे चुनाव लड़ने नहीं आयेंगी। क्योंकि यहां पिछले कुछ चुनाव में जिस तरह से भाजपा और सपा, बसपा ने अपनी पैठ बनायी है, उससे किसी भी दूसरी पार्टी का पार पास बेहद ही मुश्किल है। चूंकि प्रियंका इस समय कांग्रेस की बहुत बड़ी उम्मीद हैं, ऐसे में वह चुनाव में उतर कर अपनी सारी ताकत एक ही जगह एकत्रित नहीं करना चाहेंगी, बल्कि उनके निशाने पर यूपी की सभी सीटें होगी।

क्रिकेटर मोहम्मद कैफ बुरी तरह से हारे थे चुनाव

क्रिकेटर मोहम्मद कैफ बुरी तरह से हारे थे चुनाव

प्रियंका का असुरक्षित वोट बैंक के बीच चुनाव में उतरना उनके राजनैतिक कैरियर के लिये भी ठीक नहीं होगा। ऐसे में अतिउत्साह के बीच प्रियंका को चुनाव में उतारना कांग्रेस के लिये खतरनाक भी साबित हो सकता है। क्योंकि बीते चुनाव में दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इस सीट से चुनाव लड़े और बुरी तरह चुनाव हार गये थे, ऐसे में सिर्फ टीवी लोकप्रियता से चुनाव जीतना कम से कम फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में संभव नहीं है, जिससे अब तक प्रियंका गांधी भी वाकिफ हो गयी होंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+