Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब रोज प्रयागराज से दिल्ली का होगा हवाई सफर, जानिए प्लाइट्स और उनकी टाइमिंग

Prayagraj news, प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज से देश की राजधानी दिल्ली जाना हो या आना हो, अब यात्रा में समस्या नहीं होगी, ना ही समय को लेकर जद्दोजहद करनी होगी। आज यानि शनिवार से प्रयागराज से दिल्ली के बीच हर रोज हवाई सफर किया जा सकेगा। आज से एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस की एक-एक जोड़ी प्लेन सप्ताह के सातों दिन इस यात्रा को आसान बनाएंगे। दिन में 12 बजकर 50 मिनट व शाम को 5 बजकर 30 मिनट पर प्रयागराज से दिल्ली के लिए फ्लाइट जाएगी। जबकि दिल्ली से प्रयागराज के लिये आपको सुबह 11 बजे व अपराह्न 2 बजकर 55 मिनट पर फ्लाइट मिलेगी। गौरतलब है इससे पहले दिल्ली व प्रयागराज के बीच हवाई सेवा तो शुरू कर दी गयी थी, लेकिन अब सप्ताह के सातों दिन और दिन में दो फ्लाइट शुरू की जा रही है। 25 मई से शुरू हो रहे इस खास सफर को लेकर आज व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है और उत्तर प्रदेश के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल ने इस सुविधा का उद्दघाटन कर आधिकारिक शुरुआत करेंगे।

daily flights between prayagraj and delhi now started

क्या है टाइमिंग
दिल्ली से प्रयागराज के बीच चल रही दोनों फ्लाइट की समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसमें एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स शामिल हैं। दोनों ही एयरलाइंस की एक-एक फ्लाइट दिल्ली से प्रयागराज आएगी और एक-एक फ्लाइट प्रयागराज से दिल्ली जाएगी। प्रयागराज से इनका संचालन नवनिर्मित सिविल टर्मिनल से किया जाएगा और शहर से एयरपोर्ट तक बस सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
daily flights between prayagraj and delhi now started

दिल्ली से प्रयागराज
दिल्ली से प्रयागराज आने के लिए आपको सुबह 11 बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट मिलेगी। यह आपको 12 बजकर 20 मिनट पर प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचाएगी। इंडिगो ने दिल्ली से प्रयागराज का न्यूनतम किराया 2499 रुपये निर्धारित किया है। जबकि दूसरी फ्लाइट एयर इंडिया की है जो अपराह्न 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से चलेगी और आपको शाम 5 बजे प्रयागराज पहुंचा देगी। इन दोनों फ्लाट्स के लिये ऑन लाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रयागराज से दिल्ली
प्रयागराज से दिल्ली जाने के लिये आपको बमरौली एयरपोर्ट से फ्लाइट मिलेगी। दिन की पहली फ्लाइट 12 बजकर 50 मिनट पर है जो आपको 2 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली पहुंचा देगी। जबकि दूसरी फ्लाइट शाम को 5 बजकर 30 मिनट पर प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट रात 7 बजकर 30 मिनट पर आपको दिल्ली पहुंचा देगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+