शहीद महेश के दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगी भाजपा विधायक नीलम करवरिया

Prayagraj news, प्रयागराज। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए प्रयागराज जिले के महेश यादव के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भाजपा के विधायक नीलम करवरिया उठाएंगी। भाजपा विधायक ने बेहद ही अच्छी पहल करते हुए ऐलान किया कि शहीद के दोनों दोनों बच्चे जहां और जब तक पढ़ेगे वह उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाएंगी।

एक लाख की बैंक एफडी

एक लाख की बैंक एफडी

उन्होंने कहा कि वह दोनों बच्चों के नाम एक-एक लाख की बैंक में एफडी भी कर दे रही है। जिससे भविष्य में उनकी पढ़ाई में कोई व्यवधान नहीं आ पाएगा। गौरतलब है कि नीलम करवरिया मेजा विधानसभा से ही भाजपा की विधायक हैं।

गांव पहुंचीं विधायक

गांव पहुंचीं विधायक

शुक्रवार को जब शहीद महेश महेश यादव की शहादत की सूचना उन्हें मिली तो वह उनके परिजनों से मुलाकात करने गांव पहुंची। जहां शहीद की मां, बहन, पत्नी व बच्चों के साथ अन्य परिजनों से मिलकर उन्होंने ढांढस बधाया और हर संभव मदद देने का ऐलान किया। इससे पहले जैसे ही विधायक नीलम करवरिया गांव पहुंची परिजन उन्हें देखकर बेतहाशा रोने लगे।

मदद का आश्वासन

मदद का आश्वासन

शहीद के घर की महिलाएं बदहवास हो गई, जिन्हें विधायक ने बेहद संजीदा तरीके से समझा-बुझाकर शांत कराया और बहादुर शहीद की शहादत पर गर्व करने को कहा। इस बीच सैकड़ों की संख्या में वहां मौजूद लोगों ने विधायक से शहीद के परिवार के लिए मदद करने की मांग की। इस पर विधायक ने परिवार को अपनी ओर से व सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+