नैनी सेंट्रल जेल से गुजरात शिफ्ट किए गए बाहुबली अतीक अहमद

Prayagraj news, प्रयागराज। प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में पिछले एक महीने से बंद बाहुबली अतीक अहमद को गुजरात की अहमदाबाद जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। सोमवार की सुबह बेहद ही कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद को नैनी से बनारस हवाई अड्डे ले जाया गया। लाल बहादुर शास़्त्री एयरपोर्ट से अतीक को हवाई मार्ग से गुजरात ले जाया गया, जहां से उन्हें अममदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया। बता दें, शनिवार को ही अतीक अहमद को गुजरात जेल में शिफ्ट किए जाने का आदेश आ गया था, लेकिन राज्य सरकार की ओर से एयर टिकट नहीं उपलब्ध करा पाने के कारण अतीक दो दिन तक नैनी जेल में रहे। हालांकि, इस बीच पूरी कागजी कार्यवाही हो गई थी और आज सुबह ही कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक को वाराणसी एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां से वह गुजरात भेजे गए।

अतीक का खर्च उठाएगी योगी सरकार

अतीक का खर्च उठाएगी योगी सरकार

बाहुबली अतीक को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार गुजरात तो भेजा जा रहा है, लेकिन अतीक पर होने वाले सभी तरह के खर्च का वाहन यूपी सरकार को ही करना होगा। अतीक पर हर महीने लगभग 1 लाख रुपए खर्च होंगे, जो उसके खाने पीने व अन्य व्यवस्था को लेकर होंगे। सरकार की ओर से 3 लाख रुपये की पहली किश्त भी गुजरात सरकार को जारी कर दी गई है। फिलहाल, अतीक को गुजरात भेजे जाने के साथ अतीक युग के खात्मे का भी संकेत मिलने लगा है और एक बेहतर प्लानिंग के तहत अतीक के वर्चस्व व गुंडागर्दी को नेस्तेनाबूत किया जा रहा है।

नैनी सेंट्रल जेल में था अतीक

नैनी सेंट्रल जेल में था अतीक

अतीक अहमद पिछले एक महीने से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद था और हाल ही में उसे यहां ट्रासंफर करके लाया गया है, लेकिन अतीक के सेंट्रल जेल नैनी आने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने उसे एक मामले में सख्ती दिखाते हुए गुजरात जेल में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि देवरिया जेल में भी अतीक के बाहुबली छवि वाले कारनामे सामने आए थे, जहां से उसे बरेली जेल ले जाया गया। हालांकि, बरेली जेल पहुंचने के बाद अतीक ने खुद की जान को खतरा बताया और किसी भी वक्त हत्या की जाने की आशंका व्यक्त कर इस जेल से शिफ्ट करने की मांग की। वहीं, अतीक की पत्नी की ओर से अतीक की तबीयत और सुनवाई के लिए आए दिन प्रयागराज तक का सफर पर सरकार से गुहार लगाई गई थी कि अतीक को नैनी जेल में शिफ्ट किया जाए। राज्य सरकार ने अतीक व उनकी पत्नी के आग्रह पर फैसला तो लिया, लेकिन इस बीच आचाार संहिता लग चुकी थी। जिसके कारण अतीक को शिफ्ट नहीं किया जा सकता था। राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा था, जिसमें सभी कारणों को स्पष्ट करते हुए अतीक को नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की परमिशन मांगी गई थी। चुनाव आयोग ने अतीक को शिफ्ट किए जाने का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद अतीक को कड़ी सुरक्षा के बीच बरेली से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल ले आया गया है, लेकिन वह अब गुजरात भेजा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात भेजा

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने रियल एस्टेट डीलर मोहित जायसवाल के कथित अपहरण और प्रताड़ना के मामले में अतीक अहमद और उसके साथियों के विरूद्ध सीबीआई जांच का तो आदेश दिया ही। लेकन सबसे अहम कार्यवाही अतीक को यूपी से गुजरात भेजना है। हालांकि अब अतीक को किस तरह से हर सुनवाई पर प्रयागराज ले आया जायेगा, यह सवाल प्रशासन के सामने होगा। ऐसे में अतीक के जेल बदलने के बाद वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ही सुनवाई संभव हो सकेगी। चूंकि तबीयत खराब होने व दूर जेल से हर सुनवाई पर प्रयागराज लाने में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अतीक व उनकी पत्नी ने यूपी सरकार से जेल बदलने की मांग की थी। जिस पर सरकार की संस्तुति पर पिछले दिनों चुनाव आयोग ने अतीक को नैनी जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अतीक का वर्चस्व न सिर्फ प्रयागराज बल्कि यूपी से भी खत्म करने की दिशा में बडा कदम बताया जा रहा है।

क्या है मामला

क्या है मामला

अतीक अहमद के जेल में हुकूमत चलाने की खबरों के बाद नैनी सेंट्रल जेल से अतीक को देवरिया जेल में ट्रांसफर किया गया था। जिसके बाद प्रयागराज तो कुछ शांत हुआ लेकन अतीक के कारनामे देवरिया जेल में भी शुरू हो गये। जहां पिछले साल दिसंबर में अतीक के गुर्गों ने आलमबाग के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को उनकी गाड़ी समेत घर से अगवा कर लिया था और देवरिया जेल में बंद अतीक की बैरक में ले जाया गया। जहां अतीक ने बेरहमी से मोहित को पीटा और कनपटी पर पिस्टल सटाकर मोहित की पांच कंपनियों का मालिकाना हक दो युवकों के नाम ट्रांसफर करवा लिया गया।

पीड़ित ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

पीड़ित ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

इस मामले में मोहित ने कृष्णानगर कोतवाली में अतीक अहमद, उनके बेटे उमर समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। थी। घटना की खबर बाहर निकली तो नेशनल मीडिया की सुर्खियां बन गयी। अतीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो प्रशासनिक महकमें में हडकंप मच गया। अतीक पर एफआईआर के बाद यूपी प्रशासन ने जेल में छापा भी मारा और अतीक को देवरिया से बरेली जेल भेज दिया गया था। लेकिन इसी बीच अतीक को देवरिया से वापस नैनी सेंट्रल जेल प्रयागराज भेजे जाने का आदेश सरकार ने जारी किया, लेकिन नैनी सेंट्रल जेल से अब गुजरात जेल में अतीक को ट्रांसफर करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था। गौरतलब है कि अतीक अहमद पर दर्जनों की संख्या में मुदमें हैं, जिनमें प्रयागराज परिक्षेत्र में ही हत्या, लूट जैसे 20 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। नैनी एग्रीकल्चर कालेज में गुंडई दिखाने के बाद अतीक के विरूद्ध हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई थी, जिसके बाद वह गिरफ्तार किये गये और तब से वह जेल में ही बंद हैं और उनकी हर तरह की जमानत निरस्त कर दी गयी है। अब अतीक को गुजरात की अहदाबाद जेल ले जाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+