Prayagraj News: प्रेमी बोला 'वो फोन पर बात करती थी, मुझसे बर्दाश्त नहीं होता था', इसलिए मार डाला

हाल ही में प्रयागराज में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जब पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार किया तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। प्रेमिका द्वारा मोबाइल पर बात करने से नाराज होकर उसने उसकी हत्या कर दी

Prayagraj lover news

Prayagraj में बीते दिनों एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। महिला अपने पति की मौत के बाद वह लिव इन रिलेशन में दूसरे युवक के साथ रह रही थी। पकड़े जाने के बाद उसके प्रेमी ने बताया कि महिला अक्सर फोन पर किसी दूसरे से बात करती रहती थी। यह बात उसे बहुत बुरी लगती थी, जिसके चलते उसने महिला की हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मजदूरी के दौरान हुई थी मुलाकात

मजदूरी के दौरान हुई थी मुलाकात

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला मनीष यादव मजदूरी करता है। दो साल पहले वह एक मकान के निर्माण में मजदूरी कर रहा था। वहीं पर मध्य प्रदेश के रीवां जिले के मऊगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली सुनीता नामक महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। सुनीता के पति की मौत हो गई थी और उसके साथ एक बेटी भी थी। मुलाकात के बाद दोनों में नजदिकियां बढ़ती गई और फिर दोनों लिव इन रिलेशन में एक साथ रहने लगे। सुनीता अपनी बेटी को भी साथ में लेकर मनीष के साथ ही रहती थी।

शराब पीने के बाद आ गया गुस्सा

शराब पीने के बाद आ गया गुस्सा

पुलिस के अनुसार मनीष ने पुलिस को बताया कि साथ में रहने के दौरान सुनीता किसी दूसरे से भी मोबाइल पर बात करती थी। मना करने के बाद वह बात को टाल देती थी। सुनीता का यह रवैया मनीष को बहुत बुरा लगता था। बीते 29 जनवरी को सुनीता और मनीष एक साथ घूमने के लिए निकले थे। दोनों प्रयागराज परेड ग्राउंड के समीप बैठकर बात किए। इस दौरान मनीष शराब लाया और दोनों ने साथ में शराब भी पी। शराब पीने के बाद सुनीता फिर किसी दूसरे से फोन पर बात करने लगी। ऐसे में मनीष को गुस्सा आ गया और वह उसे मारने की ठान लिया।

ईंट से कई बार किया वार और हो गया फरार

उसके बाद मनीष अपनी झाेपड़ी में आया और जब सुनीता की बेटी सो रही थी उसी दौरान उसने सुनीता के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। लगातार कई बार ईंट से सुनीता के सिर पर वार करने के बाद मनीष वहां से फरार हो गया। उसके बाद सुनीता की बेटी के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दिए। बेटी के बताने के अनुसार दारागंज थाने की पुलिस आरोपी मनीष की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मीडिया के सामने पेश किया। इस बारे में सहायक पुलिस आयुक्त आस्था जायसवाल ने बताया कि हत्यारोपी मनीष की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई।

Recommended Video

    बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे प्रयागराज, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+