इलाहाबाद में नरसंहार: एक ही परिवार के 5 लोगों की गला रेत कर हत्‍या

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या की खबर ने सनसनी फैला दी है। पांचों लोगों की गाला काट कर हत्‍या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस इस नरसंहार के पीछे की वजह को तलाशने में जुट गयी है।

murder

मरने वालों में पति पत्नी उनके दो बेटे और एक बेटी है। घटना की जानकारी सुबह दूध वाले के पहुंचने पर पता चली। हैरान करने वाली बात ये है कि जिस जगह घटना हुई है उसके ठीक पीछे शिवकुटी थाना है। उसके बाद भी बदमाशों को पुलिस का डर नहीं रहा। हरियाणा में तांडव: मामा-मामी के सामने भांजियों का गैंगरेप, फिर डबल मर्डर

जानकारी के मुताबिक कबाड़ का कारोबार करने वाले 50 साल के मुहर्रम, उनके दो बेटे और बेटियों की की लाशें घर में कटी मिलीं हैं। मुहर्रम की पत्नी बेहद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई हैं। उनके गले पर गंभीर घाव के निशान पाए गए है। जो खबर आ रही है उसके मुताबिक उनकी भी मौत हो चुकी है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पत्‍थर दिल दिल्‍ली: पहले गोलगप्‍पे खाने के लिए युवक की पीट-पीट कर हत्‍या

प्रॉपर्टी हो सकता है कारण

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे का लक्ष्य संपत्ति विवाद है। पुलिस ने पूछताछ के लिए परिवार के दो भाइयों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा कि सोते समय ही पांचों लोगों का गला रेत दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+