पत्नी से तंबाकू खाने को छोड़ने को कहा तो पति को ही छोड़ दिया
अलीगढ़। आपने तलाक की कई वजहें सुनी होंगी लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बेहद ही अजीबो गरीब वजह की वजह से पत्नी ने पति से तलाक ले लिया।

अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके में रहने वाले मनोज की पत्नी ने उन्हें सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया है क्योंकि उन्होंने अपनी पत्नी से पान मसाला खाने से छोड़ने को कहा था।
मनोज की पत्नी प्रतिज्ञा ने अपने पति की बार-बार की हिदायत से तंग आकर पति को छोड़ दिया है। प्रतिज्ञा को गुटखा खाने की लत थी जिसकी वजह से मनोज अक्सर उससे यह छोड़ने को कहता था।
पति की हिदायत से तंग आकर प्रतिज्ञा ने पति को छोड़ दिया। ऐसे में मनोज ने पुलिस से गुहार लगायी है कि वह उसकी पत्नी को वापस ले आये।
बुलंदशहर में रहने वाले मनोज कुमार का विवाह 2001 में हुआ था। मनोज और प्रतिज्ञा के तीन बच्चे भी हैं। लेकिन इन सब के बीच प्रतिज्ञा को गुटका खाने की लत लग गयी और दोनों के बीच संबंध विच्छेद हो गया












Click it and Unblock the Notifications