'उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त..कर्फ्यू मुक्त है', अलीगढ़ में बोले CM योगी आदित्यनाथ

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश के अंदर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। शुक्रवार 05 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ पहुंचे और यहां विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही, कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि देश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनने जा रही है।

अलीगढ़ विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, कोई सोचता था कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त होगा? आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त है। कोई सोचता था कि उत्तर प्रदेश कर्फ्यू मुक्त होगा? आज उत्तर प्रदेश कर्फ्यू मुक्त हुआ है और कांवड़ यात्रा भी धूम-धाम से निकल रही है... उपद्रव के लिए जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उत्सव प्रदेश बन गया है।

UP CM Yogi Adityanath

सीएम योगी आदित्यनाथन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले कोई नहीं सोच सकता था कि उत्तर प्रदेश में कोई फैक्ट्री लगेगी। उत्तर प्रदेश में पहले फैक्ट्री लगाना एक सपना था, लेकिन आज ये हकीकत है। कहा कि हिंसा और उपद्रव के लिए जाने जाना वाला उत्तर प्रदेश...आज उत्सव प्रदेश बन गया है।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और दूसरे चरण में अलीगढ़ में मतदान होना है। सीएम ने कहा कि मोदी के शासन में पिछले 10 सालों में देश के अंदर ऐतिहासिक कार्य हुए है। उन्हीं ऐतिहासिक कार्यों को ध्यान में रखकर पूरा देश मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए अपने आपको तैयार कर रहा है।

सीएम ने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि लोगों को क्यास लगाने की जरुरत नहीं पड़ रही है। वो पहले से ही निश्चत है कि किसी की सरकार बनने जा रही है। ऐसा पहला चुनाव होगा, लोगों को पहले से पता होगा कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार। सीएम योगी ने कहा कि मैं अभी बागपत से आ रहा हूं। बागपत में यही आवाज है और बलिया में भी यही आवाज है।

जनसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश का विकास हो और उत्तर प्रदेश का विकास तभी संभव है जब साथ में अलीगढ़ का विकास हो। कहा कि भाजपा सरकार में गन्ना किसानों का भुगतान हुआ है। किसानों, महिलाओं के लिए काम हुआ है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि अब विपक्ष को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+