150 साल पुराने मंदिर की खुदाई में निकला शिवलिंग, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

देवों के देव महादेव की महिमा से तो दुनिया परिचित है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोलेनाथ के चमत्कार सिर्फ पिछले युगों तक ही सिमित नहीं थे, बल्कि कलयुग में भी देखने को मिलते हैं. इसका सबसे बड़ा साक्ष्य है अलीगढ़ का अखिलेश्वर महादेव मंदिर। इस मंदिर में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। कार्य के दौरान जब मजदूरों ने पिलर के लिए खुदाई की तो उसमें शिवलिंग निकला। इसकी सूचना जब आसपास के लोगों को मिली तो लोग हैरत में पड़ गए। देखते ही देखते लोगो का हुजूम जमा हो गया और लोग पूजा अर्चना करने लगे। शिंवलिंग का जलाभिषेक और पंचस्नान कराकर स्थान परिवर्तित कर टेंपरेरी रूप से मंदिर के अंदर रखा गया है।

पिलर की खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग

पिलर की खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग

दरअसल अलीगढ के थाना बन्नादेवी के रघुवीर पुरी में डेढ़ सौ साल पुराना अखिलेश्वर महादेव का मंदिर है और इसके जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। मंदिर में पिलर लगाने के लिए खुदाई काम चल रहा था, जब पहला पिलर खड़ा करने के लिए खुदाई की गई, तो उसमें शिवलिंग निकला। इसकी सूचना जब आसपास के लोगों को मिली तो लोग दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। शिंवलिंग का जलाभिषेक और पंचस्नान कराकर स्थान परिवर्तित कर टेंपरेरी रूप से मंदिर के अंदर रखा गया है। इस दौरान पहुंचे लोगों ने आरती और पूजा अर्चना करने के साथ-साथ प्रसाद भी बांटा।

जीर्णोद्धार होने पर शिवलिंग किया जाएगा स्थापित

जीर्णोद्धार होने पर शिवलिंग किया जाएगा स्थापित

मंदिर के संचालक सतीश गौड़ ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार होने पर शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। पिछले 4 साल से मंदिर के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। वहीं पिलर लगाने के लिए पिछले चार दिनों से खुदाई चल रही थी और 7 फीट खुदाई करने पर बाहरी प्रांगण में शिवलिंग पाया गया।
जब खुदाई कर रहे मजदूरों ने इसकी जानकारी ट्रस्ट को दी , तो पूजा अर्चना शुरु कर दी गई। खुदाई कर रहे मजदूर देवेंद्र कुमार ने बताया कि सात फुट गहराई में खुदाई चल रही थी. इसी दौरान शिवलिंग निकला। रघुवीर पुरी का यह मंदिर 1880 से पहले का बना है। यह मंदिर अखिलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है.

लोगो में है अटूट आस्था

लोगो में है अटूट आस्था

अलीगढ़ के रघुवीर पुरी स्थित अखिलेश्वर महादेव मंदिर डेढ़ सौ सालों से भी ज्यादा पुराना है, जानकारों की माने तो मंदिर की स्थापना सन 1880 से पहले हुई थी, वो बात अलग है की इस मंदिर की स्थापना से जुड़े कोई भी दस्ताबेज वर्तमान में मौजूद है भी या नहीं इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता, यह मंदिर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर की दुरी पर अलीगढ़ दिल्ली हाइवे पर रघुवीर पुरी में स्थित है, इस मंदिर जाने के लिए भक्तों को आसानी से वाहन भी उपलब्ध हो जाते है, सावन माह के दौरान इस मंदिर पर शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है, वहीं इस शिव मंदिर को लेकर लोगों में काफी आस्था है, जिसके चलते यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने आते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+