अवैध बूचड़खाने पर अलीगढ़ पुलिस ने मारा छापा, 12 लोग गिरफ्तार
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध रुप से चल रहे बूचड़खाने पर छापा मारा। पुलिस के छापे के दौरान खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान पुलिस ने 70 भैंसों को मुक्त कराया। इसके साथ ही 65 दोपहिया, 14 चार पहिया और 1 ट्रक जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र में हिंद एग्रो फैक्ट्री है। फैक्ट्री के परिसर में अवैध रुप से चल रहे बूचड़खाने को पुलिस ने चलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, छापे के दौरान कई मारे गए बछड़े पाए गए, साथ ही 70 भैंस वध करने के लिए तैयार थे, जिन्हें मुक्त कराया गया है। इसके साथ ही 65 दोपहिया, 14 चार पहिया और 1 ट्रक जब्त किए गए हैं।

बता दें कि करीब 10 दिन पहले पुलिस हिंद एग्रो फैक्ट्री को सीज किया था। लेकिन फैक्ट्री परिसर में अवैध तरीके से बूचड़खाने को चलाया जा रहा था। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान फैक्ट्री में बूचड़खाना चलता हुआ पाया गया था। जिसके बाद पुलिस यह कार्रवाई की। एसडीएम कोल रंजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम को 35 से ज्यादा पशुओं का मांस मिला। 70 से ज्यादा पशु जिंदा मिले। टीम ने पशुओं को कब्जे में ले लिया और मांस को नष्ट करा दिया गया। सभी के खिलाफ जवां थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एशिया की थी मशहूर फैक्ट्री
हिंद एग्रो एशिया की मशहूर मीट फैक्ट्री थी, जिसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया था। फैक्ट्री संचालक ने बिजली कनेक्शन कटवा दिया था। कुछ दिनों बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में प्रबंधक ने जरूरी कागजात लगा दिए तो प्रशासन ने फैक्ट्री की सील खोलने के निर्देश दे दिए। मगर प्रबंधन ने संचालन की अनुमति नहीं ली, न ही बिजली कनेक्शन कराया था। प्रशासन को जानकारी मिली कि फैक्ट्री में हाथों से पशुओं का कटान हो रहा है। मीट को शहर में भेजा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications