VIDEO: पड़ोसी ने झगड़े में महिला के कुत्ते को मार डाला, अलीगढ़ एसपी ने दिए मुकदमे के आदेश

अलीगढ़। आंखों में आंसू और अपने हाथों में पालतू कुत्ते के शव को लेकर एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरी को उसने अपनी आपबीती सुनाई। कहा कि मुझसे झगड़े के दौरान पड़ोसी ने मेरे कुत्ते की हत्या कर दी। मुझे भी बेरहमी से पीटा। मैंने सिपाहियों से ​उन दबंगों की शिकायत करनी चाही तो मेरी बात नहीं सुनी गई। इस पर एसएसपी कुलहरी ने कहा कि तुम्हें न्याय दिलाया जाएगा। जिसके बाद कुलहरी ने कुत्ते को मार डालने का मुकदमा दर्ज करने के आदेश थाना पुलिस को दिए। साथ ही कुत्ते के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

neighbor-killed-dog-victim-owner-complaint-against-him-to-police

संवाददाता के अनुसार, घटना अलीगढ़ की तहसील अतरौली क्षेत्र के थाना दादों के गांव ढक नगला में हुई। यहां सुनीता नाम की महिला का अपने पड़ोसी अशोक से जातिसूचक शब्दों को लेकर झगड़ा हुआ था। सुनीता ने विरोध किया तो पड़ोसी का पूरा कुनबा टूट पड़ा। सुनीता को चोटिल कर दिया और उसके बाद पालतू कुत्ते भूरा को पीट-पीटकर मार डाला। उसके बाद सुनीता पालतू कुत्ते के शव लेकर थाना दादों पुलिस के पास गई। हालांकि, पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज नहीं की। आज पीड़ित महिला अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज करने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+