जिस पर लगाया था रेप और अपहरण का आरोप, 18 साल की होते ही उसी के साथ युवती ने लिए सात फेरे
जिस पर लगाया था रेप और अपहरण का आरोप, 18 साल की होते ही उसी के साथ युवती ने लिए सात फेरे
अलीगढ़, 28 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से है। यहां एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक युवती ने मंगलवार को उसी प्रेमी के साथ विवाह कर लिया, जिसपर उसने 3 साल पहले अपहरण और रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी कारण युवक को डेढ़ साल जेल भी काटनी पड़ी थी। शादी के तुरंत बाद युवती अपने वकील के साथ एसएसपी के पास पहुंची और उसने बताया कि परिवार जनों के दबाव में उसने मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला सासनी गेट पंच नगरी का है। खबर के मुताबिक, खुशी पाठक ने मंगलवार को अपने जय गंज गांव निवासी प्रेमी वरुण अग्रवाल के साथ हनुमान मंदिर में शादी कर ली। युवती ने बताया कि वो मार्च 2021 को 18 साल की हो चुकी है। उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। खुशी ने बताया कि साल 2019 में उसे कोचिंग में पढ़ने वाले वरुन से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ गया लेकिन इस प्यार के रिश्ते को खुशी के घर वालों को रास नहीं आया।
दोनों घर से भागे लेकिन खुशी के पिता प्रेमचंद्र ने थाना सासनी गेट में वरुन के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और वरुन को कानूनी शिकंजे में अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में जेल जाना पड़ा। खुशी कोई कड़ा कदम नहीं उठा सकी क्योंकि वह नाबालिग थी। वहीं, पिता प्रेमचंद ने भी वरुन से संबंध रखने पर आत्महत्या की धमकी देकर डरा दिया था। घरवालों के विरोध के चलते खुशी तीन साल तक चुप रही।
वरुन को पांच महीने जेल में काटने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। वहीं, अब खुशी ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और इसीलिए उन्होंने शादी की है। अब दोनों जीवन भर एक दूसरे के साथ रहेंगे। खुशी ने थाने पहुंचकर शपथपत्र देकर दर्ज कराई गई FIR को खत्म करने की मांग की। वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह करने की बात बताई है। युवती के बयान और शपथ पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय थाने को भी पाबंद किया गया है कि दोनों की सुरक्षा व्यवस्था की जाए।












Click it and Unblock the Notifications