अलीगढ़: 10 रुपए का लालच देकर 4 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।

10 रुपए का लालच देकर ले गया घर

10 रुपए का लालच देकर ले गया घर

बता दें, घटना 19 जून की है। पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ के जाकिर नगर में आरोपी बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर अपने घर ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद बच्ची से कहा कि घर पर अगर पूछा जाए तो वह कहे कि उसे खेलने के दौरान चोट लग गई है।

लहुलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची

लहुलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची

बच्ची लहूलुहान हालत में घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। वे पुलिस के पास गए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जब पीड़िता बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया गया है।

अलीगढ़ के टप्पल में हुई थी बच्ची की हत्या

अलीगढ़ के टप्पल में हुई थी बच्ची की हत्या

बता दें, बीते दिनों अलीगढ़ के टप्पल में तीन साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। देशभर में बच्ची की हत्या का लेकर गुस्सा था। यह घटना अभी देश भूला भी नहीं था कि एक बार फिर से इसी शहर से एक और मासूम इन दरिंदों की हवस का शिकार हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+