उज्जैन के महाकाल मंदिर पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, अब अरेस्ट हुए BSP नेता

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की पुलिस ने बसपा नेता और पार्षद सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी के लिए पिछले काफी समय से हिंदूवादी संगठन के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। सद्दाम हुसैन पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर उज्जैन के महाकाल मंदिर से दुर्दांत विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसे आतंकवादियों का अड्डा बताया था और उसकी जांच की मांग की थी।

Recommended Video

    उज्जैन के महाकाल मंदिर पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, अब अरेस्ट हुए BSP नेता
    BSP leader arrested for posting disputed social media against Mahakal temple

    सद्दाम हुसैन अलीगढ़ जिले के जमालपुर क्षेत्र से बसपा पार्षद है। सद्दाम हुसैन ने कानपुर देहात के बिकरू शूटआउट को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड और दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के महाकाल मंदिर से गिरफ्तारी पर विवादित पोस्ट किया था। उन्होंने फेसबुक पर महाकाल मंदिर को आतंकवादियों का अड्डा बताया था और उसकी जांच की मांग की थी। सद्दाम हुसैन का पोस्ट वायरल होने के बाद अलीगढ़ में हिंदूवादी संगठन के लोग पार्षद के खिलाफ कार्यवाही को लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके बाद थाना क्वार्सी में बसपा पार्षद के खिलाफ धारा 67, 295 A के तहत मामला भी दर्ज किया गया था।

    उसके बाद से ही लगातार सद्दाम हुसैन फरार चल रहे थे। लेकिन आज अलीगढ़ पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। हालांकि सद्दाम हुसैन खुद को बेकसूर बताते हुए वीडियो लगातार पोस्ट बीच में करते रहे थे। अब पुलिस सद्दाम के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक ने बताया कि थाना क्वारसी में 10 जुलाई को जमालपुर क्षेत्र के पार्षद सद्दाम के विरुद्ध महाकाल मंदिर के ऊपर टिप्पणी पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया था। उसी संबंध में सद्दाम की गिरफ्तारी की गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+