भाभी ने दिया चुम्‍मा, डीजे पर लगाया ठुमके और टूट गई देवर जी की शादी

अलीगढ़। देवर और भाभी का रिश्‍ता तो प्‍यार और मजाक का होता है लेकिन इसी मजाक और प्‍यार के उत्‍साह में भाभी के चलते देवर की शादी टूट जाए तो क्‍या कहिएगा। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आया है। यहां एक शादी अचानक ही करण जौहर की हैपी रोमांटिक कॉमिडी फिल्‍मों से रामगोपाल वर्मा की डरावनी फिल्मों की कहानी में तब्‍दील हो गई। जी हां अलीगढ़ में एक युवक की शादी मंडप पर ही इसलिए टूटी, क्योंकि उसकी भाभी ने सबके सामने उसे चुम्मा दे दिया।

Bhabhi kisses groom, angry bride walks out of wedding

जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की एक दूसरे से सोशल नेटवर्किंग साइट पर मिले थे। इसके बाद लड़की ने लड़के से मुलाकात की और चंद मुलाकातों के बाद लड़के और लड़की ने शादी करने का फैसला किया। गुरुवार की रात उनकी शादी थी। सब ठीक था, हर शादी की तरह यहां भी बराती मस्ती में थे। लेकिन तभी देवर की शादी के मौके पर उत्साहित भाभी ने उसे दुल्हन और उसके परिवार के सामने किस कर लिया। भाभी इतनी उत्साहित थी कि दूल्हा बने देवर को डांस फ्लोर तक खींच ले गईं। यह लड़की पक्ष को नागवार गुजरा और मैरिज हॉल अखाड़े में तब्‍दील हो गया।

इसके बाद दोनों परिवार में बहस शुरू हो गई और मामला बढ़ता ही गया। शादी में आए मेहमान तो घर लौट गए, लेकिन दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को कैद कर लिया, जिसे अगले दिन उसके परिवार वाले बचाकर ले गए। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक अलीगढ़ की मेयर शकुंतला भारती भी वहां पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि," लड़की के परिवारवालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया था। वैसे तो उनका व्यक्तिगत मामला है लेकिन चूंकि मैं भी वहीं थी तो मुझे मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।" उन्होंने कहा कि," दोनों ही परिवार अच्छे और शिक्षित हैं, ऐसे में घटना थोड़ी चौंकाने वाली है। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+