Aligarh के इस गाँव में एक मौत के बाद 24 घंटे में हो जाती है दूसरी मौत, ग्रामीण दहशत में रहने को मजबूर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा गांव है जहां किसी की मौत हो जाए तो 24 घंटे में दूसरी मौत निश्चित है और अगर तीसरी हो जाए तो चौथी मौत हो जाती है। यानी कि इस गांव में जोड़े के हिसाब से मौतें होती हैं।

aligarh bhadesi village superstition uttar pradesh news

मृत्यु का भय सभी के लिए एक जैसा नहीं होता क्योंकि, यह सबके लिए एक जैसी हार नहीं है। कोई व्यक्ति मृत्यु से इसलिए डरता है क्योंकि, उसके बाद जीवन नहीं है. कोई व्यक्ति मृत्यु से इसलिए डरता है क्योंकि, उसके जीवन का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ. कोई व्यक्ति मृत्यु से इसलिए डरता है क्योंकि, उसने कोई पुण्य कर्म नहीं किए या किए तो लेकिन कम किए, पाप ज़्यादा किए। कोई व्यक्ति मृत्यु से इसलिए डरता है क्योंकि, उसका मानना है कि मृत्यु के दूत बहुत डरावने होते हैं। कोई व्यक्ति इसलिए भी मरने से डरता है क्योंकि, उस पर कई जीवन आश्रित होते हैं। उसे यह भय होता है कि उसकी मृत्यु के बाद उन सबके जीवन तहस-नहस हो जाएंगे। लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ में एक ऐसा गाँव है जहाँ पर लोग किसी दूसरी की मृत्यु से भयभीत हो जातें हैं। आखिर ऐसा क्या है यहाँ जो अगर किसी एक शख्स की मौत हो जाए तो 24 घंटे में दूसरी मौत निश्चित है और अगर तीसरी हो जाए तो चौथी मौत होनी तय है।

4 दिन में अब तक 4 मौतें

4 दिन में अब तक 4 मौतें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ऐसा गांव है जहां किसी की मौत हो जाए तो 24 घंटे में दूसरी मौत निश्चित है और अगर तीसरी हो जाए तो चौथी मौत हो जाती है। यानी कि इस गांव में जोड़े के हिसाब से मौतें होती हैं। यह बात हम नहीं कह रहे हैं। इस बात की पुष्टि अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाका स्थित गांव भदेसी निवासी नौजवान व बुजुर्ग करते हुए अपनी आंखों देखी बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस सिलसिले बार मौत से ग्रामीण दहशत में रहने को मजबूर हैं। ताजा मामले में अब तक चार दिनों में 4 मौत की पुष्टि हुई है। अब इसे कोई घटना कहें या ग्रामीणों का अंधविश्वास या मात्र एक इत्तेफाक कहें, जो भी हो ग्रामीण इससे खौफ में हैं और परेशान हैं।

जोड़े के हिसाब से होती हैं मौतें

जोड़े के हिसाब से होती हैं मौतें

आपको अवगत करा दें अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाका स्थित भदेसी गांव करीब 100 साल पुराना है। जिसकी प्रारंभिक आबादी 200 की रही होगी। हालांकि अब आबादी बढ़कर 7 से 8 हजार के करीब हो चुकी है। इस गांव में मिश्रित आबादी रहती है। भदेसी गांव दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे बसा हुआ है। गांव के पूर्व ग्राम प्रधान गंगावासी बता रहे हैं कि उनकी उम्र करीब 72 से 73 वर्ष हो चुकी है। उन्होंने अपने सामने अब तक कई मौतों को होते हुए देखा है जो कि जोड़े से हुई हैं। गंगावासी का कहना है कि अगर किसी एक व्यक्ति की मौत हो जाए तो गांव में दहशत फैल जाती है कि अब किसी प्रकार 24 घंटे शांति से बीत जाएं तो ठीक है, वरना दूसरी मौत निश्चित है। उसके बाद अगर तीसरी मौत हो जाए तो चौथी मौत निश्चित है। इसी प्रकार पांचवी हो जाए तो छठी मौत निश्चित है।

4 दिन में अब तक 4 मौतें

4 दिन में अब तक 4 मौतें

ताजा मामले की बात की जाए तो गांव के बोहरे नामक 22 वर्षीय युवक की किसी कारणवश मृत्यु हो गई। जिसके बाद सिलसिलेवार टेनी, विष्णु व जीतू समेत 4 दिन में अब तक 4 मौतें सामने आ चुकी है। गांव में एक बार फिर से सिलसिलेवार मौतों के कारण यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है। गांव के लोग अपने-अपने तरीके से इस मामले को बता रहे हैं। हालांकि हर किसी की बताई हुई बात एक दूसरे से मेल खा रही है। अब इस मामले पर जब हिंदू रीति रवाज से संबंधित हिंदू धर्म गुरु डॉ पूजा शकुन पांडे से बात की गई तो उन्होंने इस मामले को पित्र दोष बताते हुए इन घटनाओं को धार्मिक रूप दिया है। अब इसे कोई घटना कहें या ग्रामीणों का अंधविश्वास या मात्र एक इत्तेफाक कहें जो भी हो ग्रामीण इससे परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+