अलीगढ़: रिश्ते के चाचा ने चार साल की मासूम से किया रेप, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था साथ

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां खैर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने 4 साल की भतीजी के साथ रेप किया और उसे नलकूप के पास छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर खैर थाने की पुलिस के अलावा अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल भी पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया।

Recommended Video

    अलीगढ़: रिश्ते के चाचा ने चार साल की मासूम से किया रेप, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था साथ
    Aligarh: A 4-year-old girl was allegedly physical attack by her relative

    टॉपी दिलाने के बहाने ले गया था आरोपी चाचा
    जानकारी के मुताबिक, खैर कोतवाली के बरका चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की चार साल की बेटी अपने पांच साल के भाई के साथ शनिवार की शाम करीब छह बजे गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। गांव का ही निवासी 28 वर्षीय रिश्ते का चाचा वहां पहुंचा और टॉफी देने के बहाने मासूम को एक किलोमीटर दूर अपने अपने खेत पर स्थित नलकूप पर ले गया। उधर, बहन को मंदिर में न पाकर भाई ने घर जाकर बहन के गुम होने की बात मम्मी-पापा को बताई।

    पीड़िता के पिता ने पुलिस की दी सूचना
    इस पर पिता बेटी की तलाश में जुटे। एक ग्रामीण ने आरोपी युवक के साथ मासूम के जाने की बात बताई। करीब एक डेढ़ घंटे बाद आरोपी के नलकूप में पहुंचने पर बेटी की आवाज सुनाई पड़ी। पास पहुंचे पिता ने नाजुक अंग से खून बहते देखा तो होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित के पिता ने 112 नंबर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात शुभम पटेल व सीओ मोहसिन खान भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने बालिका को सीएचसी भेजा जहां से जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया है

    क्या कहा पुलिस ने
    एसपी ग्रामीण पटेल ने बताया कि बच्ची के साथ उसके दूर के चाचा अजीत (28 साल) ने ज्यादती की है। इस संबंध में थाना में केस दर्ज कर लिया है। धारा 376 और 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+