Video: AIMIM नेता गुफरान नूर ने दिया विवादित बयान, कहा- ओवैसी को पीएम बनाना है तो ज्यादा बच्चे करो पैदा

अलीगढ़, 16 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रैलियां और विजय रथ यात्रा निकाल रही है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

AIMIM leader Gufran Noor says if you want to make Owaisi the PM then produce more children

इस बीच एआईएमआईएम पार्टी के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष गुफरान नूर का एक विवादित बयान इन दिनों सुर्खियों में है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एएनआई न्यूज़ एजेंसी ने भी ट्वीट किया है। वायरल वीडियो में गुफरान नूर कहते दिखाई दे रहे हैं कि अगर ओवैसी साहब को प्रधानमंत्री और शौकत साहब को मुख्यमंत्री बनाना है तो ज्यादा बच्चे पैदा करो। वीडियो में एआईएमआईएम पार्टी के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष अपने आसपास मौजूद लोगों को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में
एक मिनट के इस वीडियो में एआईएमआईएम पार्टी के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष गुफरान नूर कहते हुए सुनाई दे रहे है कि ओवैसी साहब कहते अल्लाह से डरो, लेकिन जब कांग्रेस, बसपा और सपा की स्पीच शुरू होती है तो वो डारते है भाजपा से। पहले तो यही फर्क कर लीजिए। अच्छा हम लोग मुस्लमान कौम है ना, इमान से भी नीचे चली गई और हर तरीके से नीचे चली गई है। लोगों ने कहा कि बच्चे पैदा मत करो, अगर बच्चे नहीं होंगे तो हम लोग कैसे राज करेंगे? कैसे ओवैसी साहब प्रधानमंत्री और शौकत साहब मुख्यमंत्री बनेंगे? दलितों, मुसलमानों को डराया जा रहा है कि बच्चे बंद करो। क्यों बंद करें बच्चे? यह शरीयत के ख़िलाफ़ है।

Recommended Video

    AIMIM नेता Gufran Noor बोले- Owaisi को PM बनाना है तो ज्यादा बच्चे पैदा करें! | वनइंडिया हिंदी

    वीडियो वायरल होने के बाद सफाई आई सामने
    हालांकि, इस वीडियो को वायरल होने के बाद नूर ने अपनी सफाई में कहा, "जितनी हिस्सेदारी हमारी कुरबानी में रही है, उतनी भागीदारी पैदावार में नहीं रही है। तो मेरा निजी विचार है कि मेरे सदर ओवैसी साहब प्रधानमंत्री बनें, कैसे होगा, इस तरीके की चर्चा चली थी और इसमें मैंने कुछ गलत नहीं कहा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+