अलीगढ़: एकतरफा प्यार में चाकुओं से गोदकर युवती की हत्या, 15 दिसंबर को होनी थी शादी

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 19 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवती के गर्दन, छाती और पेट में चाकू के तीन घातक वार किए और भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला एक तरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र के जारौठ गांव का है। ओमप्रकाश सिंह गांव के समीप ही एलईडी फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे। उनके दोनों बेटे मजदूरी करने अलीगढ़ गए थे। घर पर बेटी बुलबुल (19) व बहू रचना थी। शाम करीब चार बजे ऊषा घर लौटी तो बेटी को घर पर न पाकर बहू से जानकारी मांगी। बहू ने बताया कि बुलबुल छत पर कपड़े उतारने गई थी उसके बाद नीचे नहीं आई। मां छत पर पहुंची तो बेटी नजर नहीं आई। इसके बाद छत के कमरे को खोलकर देखा तो बुलबुल का खून से लथपथ शव पड़ा था। गर्दन, छाती और पेट पर चाकू के निशान थे। यह देख मां चीख पड़ी, जिससे गांव में हत्या की खबर फैल गई। मृतका के पिता, भाई व पुलिस भी पहुंच गई।

पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था आरोपी

पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था आरोपी

घटना की जानकारी पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। वहीं, बुलबुल के परिजनों की मानें तो गांव निवासी राहुल उनकी बेटी बुलबुल के पिछले काफी समय से परेशान कर रहा था। इस मामले में बुलबुल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कुछ समय बाद राहुल जेल से छुटकर वापस आ गया था। फिलहाल घटना के बाद से ही राहुल परिवार समेत फरार है।

15 दिसंबर को होनी थी शादी

15 दिसंबर को होनी थी शादी

वहीं, युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवती की 15 दिसंबर को शादी होनी थी। मामले में एसएसपी आकाश कुलहरी ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+