अजमेर का प्रेम प्रकाश घोड़े पर सवार होकर क्यों पहुंचा न्यायलय? जानिए वजह
अजमेर, 13 अप्रैल। पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी वजह से राजस्थान के अजमेर जिले के एक न्यायालय परिसर में अजीब वाक्या हुआ है। यहां एक शख्स घोड़े पर सवार होकर कोर्ट में पेशी पर पहुंचा है।

हुआ यूं कि प्रेमप्रकाश को न्यायालय में विचाराधीन एक मामले में मंगलवार को अजमेर जिल के बिजयनगर शहर में ब्यावर रोड स्थित न्यायालय परिसर में तारीख पेशी पर आना था। इस पर घोड़ा लेकर न्यायालय परिसर पहुंचा। घोड़े पर सवार प्रेमप्रकाश को देख सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए।
प्रेमप्रकाश के एडवोकेट अशोक शर्मा ने बताया कि 138 के एक प्रकरण में पेशी पर सुनील घोड़े पर आया है। कोरोना काल में प्रमप्रकाश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इधर, पेट्रोल भी महंगा हो गया। ऐसे में वह किसी वाहन का खर्च नहीं उठा पा रहा था। इसलिए घोड़े पर सवार होकर आया है।












Click it and Unblock the Notifications