Ajmer Sharif Urs 2023: अजमेर दरगाह उर्स में रात को भिड़े बरेलवी-खादिम, देखें भगदड़ का VIDEO

Ajmer Sharif Urs 2023 VIDEO : अजमेर दरगाह के उर्स 2023 में जोरदार हंगामा हुआ। बरेलवी व खादिम भिड़ गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ajmer Sharif Urs 2023

Ajmer Sharif Urs 2023 Viral VIDEO : राजस्‍थान के अजमेर में ख्‍वाजा मोइनुद्दीन चिश्‍ती की दरगाह का 811वां सालाना उर्स 2023 रविवार को सम्‍पन्‍न हो गया। इससे पहले शनिवार आधी रात को दरगाह में बरेलवी व खादिम के बीच भिड़ंत हो गई। एक दूसरे से जमकर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पाकर दरगाह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।

Recommended Video

    Ajmer Sharif Urs 2023: अजमेर दरगाह उर्स में रात को भिड़े बरेलवी-खादिम, देखें भगदड़ का VIDEO

    जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब दो बजे अजमेर दरगाह परिसर में शाहजहांनी मजिस्‍द में एक ग्रुप ने नारेबाजी की। खादिम भी नारेबाजी करते दिखे। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया। हंगामे के चलते यहां पर भगदड़ भी मच गई थी।

    मीडिया से बातचीत में अजमेर दरगाह थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि नारेबाजी के वायरल वीडियो के आधार पर लाल पगड़ी वाले संदिग्‍ध शख्‍स की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही पूरे मामले में कुछ कहा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई।

    अजमेर उर्स 2023 के समापन के साथ ही यहां पर जन्‍नती दरवाजा बंद कर दिया गया है। बरेलवी व खादिमों के बीच विवाद उर्स से पहले ही हो गया था। अजमेर अंजुमन सचिव की ओर से कमेटी को एक पत्र लिखकर बताया गया कि शहजहांनी मजिस्‍द व अकबरी मस्जिद में बरेलवी उलेमाओं को तकरीर न करने दी जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+